Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   14 trains will be affected due to the block, three more will be disrupted next month.

Bareilly News: ब्लॉक के चलते 14 ट्रेनें होंगी प्रभावित, अगले माह तीन और अड़चन

Sun, 22 Nov 2026 03:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 22 Nov 2026 03:22 AM IST
विज्ञापन
14 trains will be affected due to the block, three more will be disrupted next month.
बरेली। त्योहारी सीजन में दिल्ली-बरेली-लखनऊ रेलखंड में क्षमता से 110 फीसदी ज्यादा ट्रेनों के संचालन के बाद अब अलग-अलग समय पर रेलखंडों में मरम्मत के काम शुरू कराए जा रहे हैं। गाजियाबाद-मुरादाबाद रेलखंड में एक ब्लॉक शुरू हो गया है। दिसंबर में इन रेलखंडों में तीन और मेगा ब्लॉक लिए जाएंगे। पटरियों समेत अन्य मरम्मत कार्यों के दौरान 10 दिसंबर तक 14 ट्रेनें प्रभावित होंगी। दिसंबर का पहला सप्ताह खत्म होने तक 26 ट्रेनों को तीन माह के लिए निरस्त भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

यात्रियों का दबाव ज्यादा होने के कारण त्योहार के सीजन में कोई मेगा ब्लॉक नहीं लिया गया। अब सर्दियां शुरू होने के साथ पटरियों के चटकने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में रेलवे ने मरम्मत के काम शुरू कर दिए हैं। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि गाजियाबाद-मुरादाबाद के बीच 10 दिसंबर तक ब्लॉक प्रस्तावित है। इसके चलते 12039 काठगोदाम-नई दिल्ली एक्सप्रेस को 21 नवंबर को 15 मिनट देरी से चलाया गया।
विज्ञापन

14009 सत्याग्रह एक्सप्रेस को 22, 24, 26, 29 नवंबर और एक दिसंबर को 90 मिनट, 14011 आनंद विहार एक्सप्रेस को 24 नवंबर और एक दिसंबर को 90 मिनट, 15621 कामाख्या एक्सप्रेस को 26 नवंबर को 60 मिनट देरी से चलाया जाएगा। 14241 प्रयागराज-सहारनपुर एक्सप्रेस पांच, सात और नौ दिसंबर को 60 मिनट तक, 15529 सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस तीन दिसंबर को 45 मिनट, 14163 सूबेदारानागंज एक्सप्रेस नौ दिसंबर को 65 मिनट देरी से चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
गंगा घाटों पर आज से 25 तक 60 ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव
बरेली। कार्तिक पूर्णिमा के मद्देनजर रेलवे हरिद्वार, कछला, गढ़ मुक्तेश्वर गंगा घाट स्टेशनों से होकर गुजरने वाली 60 ट्रेनों में इन स्टेशनों पर 22 से 25 नवंबर तक अतिरिक्त ठहराव देगा। इसके अलावा इन रूटों की कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे। यात्रियों का दबाव बढ़ने पर ऐन मौके पर विशेष गाड़ी का संचालन किया जा सके इसके लिए जंक्शन और इज्जतनगर में रैक को तैयार रखा गया है।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि गंगा स्नान के दौरान तीन दिन तक ट्रेनों पर श्रद्धालुओं का ज्यादा दबाव रहता है। इसको देखते हुए हरिद्वार, कछला, गढ़ मुक्तेश्वर के अलावा कंकाठेर, नरौरा, बालावली स्टेशनों पर 60 से ज्यादा ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा, ताकि श्रद्धालु आसानी से ट्रेनों में चढ़ और उतर सकें। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद, गाजियाबाद, हापुड़ से हरिद्वार के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गंगा घाट स्टेशनों पर हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश भी किए गए हैं। स्टेशनों पर सुरक्षा के भी अतिरिक्त प्रबंध किए जा रहे हैं।


---------
आठ ट्रेनों में स्लीपर और एसी श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाएगा रेलवे

बरेली। कई रूटों पर यात्रियों के दबाव के बीच रेलवे ने बरेली होकर गुजरने वाली आठ नियमित ट्रेनों में अस्थायी रूप से स्लीपर और एसी श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 14207 पद्मावत एक्सप्रेस में 26 नवंबर से चार दिसंबर, 14208 पद्मावत एक्सप्रेस में 29 नवंबर से सात दिसंबर तक स्लीपर श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त को लगाया जाएगा। 22420-19 गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस में 28 नवंबर से चार दिसंबर तक स्लीपर श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। इसके अलावा 14623-24 वाराणसी-छेहरटा एक्सप्रेस में 27 व 28 नवंबर काे स्लीपर श्रेणी का एक और एसी तृतीय श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। 12429-30 लखनऊ-दिल्ली एसी सुपरफास्ट में एसी तृतीय श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed