फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   13.33 lakh rupees were cheated on the pretext of friendship and profit on Instagram

Bareilly News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, मुनाफे के झांसा देकर ठग लिए 13.33 लाख रुपये

Sat, 01 Mar 2025 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
13.33 lakh rupees were cheated on the pretext of friendship and profit on Instagram
व्यवसाय में रुपये लगवाकर पहले दिया रिफंड, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बरेली। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद मुनाफे का झांसा देकर नबावगंज के युवक से एक युवती ने 13.33 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
नबावगंज थाने के गांव तुमड़िया निवासी विवेक कुमार ने बताया कि 22 जनवरी को उनके टेलीग्राम पर अज्ञात नंबर से एक युवती का मैसेज आया। उसने जॉब और ऑनलाइन व्यवसाय से मुनाफा कमाने की बात कही। दोनों के बीच बात होने लगी। युवती के कहने पर उसने 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ दिन बाद उसी आईडी से विवेक के खाते में में 16978 रुपये आ गए। मुनाफा होने पर उसका लालच बढ़ गया। युवती के कहने पर उसने फिर से दो बार में 30522 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद विवेक के खाते में 34932 रुपये आ गए। विवेक को रुपये लगाकर मुनाफा कमाने का भरोसा हो गया। इसके बाद कॉल करके 26 जनवरी को विशेष ऑफर की बात बताई। यह भी कहा कि जितना ज्यादा रुपया लगाओगे उतना ज्यादा मुनाफा होगा।
विज्ञापन

विवेक ने झांसे में आकर अपने खाते से 607636, अपने दोस्त देवेश के खाते से 63115 और अपने पिता के खाते से 652546 रुपये ट्रांसफर कर दिए। काफी दिन बीतने के बाद भी रुपये वापस न आने पर विवेक ने लड़की को कॉल की तो उसने और रुपयों की मांग की। बाद में रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद विवेक को धोखाधड़ी का अहसास हुआ। उसने 13.33 लाख रुपये ठगी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed