{"_id":"5c4e1fa9bdec22738633135b","slug":"131548623785-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा बाईपास के मुआवजे को लेकर धरने पर डटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा बाईपास के मुआवजे को लेकर धरने पर डटे किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बड़ा बाईपास के मुआवजे को लेकर शुक्रवार से एक बार फिर शुरू हुआ किसानों का आंदोलन रविवार को भी जारी रहा। बिथरी चैनपुर के कुम्हरा चौराहे पर बड़ी संख्या में किसान धरने पर डटे हुए हैं। अखिल भारतीय किसान महासभा के नेतृत्व में किसानों ने एक बार फिर हाईवे जाम करने की चेतावनी दी है। हालांकि अब तक इन किसानों से बातचीत के लिए पुलिस-प्रशासन का कोई अधिकारी धरनास्थल पर नहीं पहुंचा है।
बड़ा बाईपास के जमीन अधिग्रहण को लेकर वर्ष 2013-14 से करीब छह सौ किसान और एनएचएआई के बीच समझौता नहीं हो पा रहा है। जिला प्रशासन ने एनएचएआई और किसानों के बीच समझौता कराने की कोशिश की थी, लेकिन किसान वर्ष 2008-09 के सर्किल रेट के आधार पर जमीन का मुआवजा लेने को तैयार नहीं है। एनएचएआई के अफसर पिछले दिनों किसानों से कोर्ट के बाहर समझौता करने से भी इंकार कर चुके हैं। बड़ा बाईपास की जमीन के मुआवजा को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा के अध्यक्ष हरिनंदन सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार से किसान कुम्हरा चौराहे पर धरने पर डटे हैं। प्रदर्शनकारियों ने एक बार फिर से यह कहा है कि इस धरने के बाद भी अगर सरकार ने एनएचएआई से मुआवजा नहीं दिलाया तो हाईवे जाम करके आंदोलन किया जाएगा। धरने में भाकपा माले ने भी समर्थन दिया है। इस मौके पर हाजी नवी शेर खां, हसनैन अली, चंदन सिंह यादव, लालता प्रसाद, अफरोज बी, ईश्वरी प्रसाद, रईस खां, आरिफ, सूरजपाल समेत तमाम किसान मौजूद रहे।