फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   भारोत्तोलन में बरेली बना चैंपियन

भारोत्तोलन में बरेली बना चैंपियन

Tue, 18 Sep 2018 12:35 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
भारोत्तोलन में बरेली बना चैंपियन
 राजकीय इंटर कॉलेज में हुई मंडलीय विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में मेजबान बरेली चैंपियन बना। बालकों के जूनियर और सीनियर वर्ग की 12 कैटेगरी की प्रतियोगिता में बरेली ने आठ में जीत दर्ज की। पीलीभीत और बदायूं ने दो कैटेगरी में जीत दर्ज की। प्रतियोगिता से मंडल की टीम भी चुनी गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन डीआईओएस अचल कुमार मिश्रा ने किया। लड़कियों में सिर्फ बदायूं की टीम उतरी। एक भारवर्ग में एक-एक खिलाड़ी ही थी। जूनियर में तीन और सीनियर में एक लड़की खेली। लड़कियों में मंडल की कोई अन्य टीम नहीं आई। लड़कों में बरेली, पीलीभीत और बदायूं की टीम खेली। शाहजहांपुर की टीम नहीं आई। बरेली से सबसे ज्यादा 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और आठ प्रतिस्पर्धाओं में जीत दर्ज की। पीलीभीत से तीन खिलाड़ी आए। इनमें दो ने जीत दर्ज की। बदायूं के पांच खिलाड़ियों में दो ही अपने भारवर्ग में जीत दर्ज कर पाए। इस मौके पर क्रीड़ा प्रभारी नईम अहमद, प्रधानाचार्य रामपाल सिंह, उप-प्रधानाचार्य डॉ. अवनीश यादव, शाहिद रजा, हरमिंदर सिंह, डॉ. राजेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



कॉलेजों में व्यवस्थाएं नहीं, प्रशिक्षण कराने वाला भी कोई नहीं
कॉलेजों में खेलों को बुरा हाल है। अधिकतर खेलों के प्रशिक्षण नहीं होते जिस कारण खिलाड़ी भी खेलना छोड़ देता है। कॉलेजों में सुविधाएं नहीं। प्रशिक्षण भी खिलाड़ियों को अपने दम पर करना पड़ता है। प्रतियोगिताएं में आए खिलाड़ियों का कहना था कि उनको प्रशिक्षण नहीं मिलता। अपने दम पर प्रशिक्षण लेते हैं। कॉलेजों में कोइ सुविधाएं तक नहीं। यही कारण है कि कॉलेजों में खिलाड़ी तैयार नहीं हो पाते। जिसका असर मंडलीय प्रतियोगिता में देखने को मिला। मंडलीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में सिर्फ बदायूं की लड़कियां खेली। बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर की टीमें ही नहीं उतरीं। बरेली की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लड़कियां खेली ही नहीं जिस कारण मंडल की टीम नहीं बनी। शाहजहांपुर से न तो लड़कों की और न ही लड़कियों की टीम आई। पीलीभीत से सिर्फ तीन लड़के मंडलीय प्रतियोगिता में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंडल की टीम चुनी गई
बालक वर्ग अंडर-17 : हिमांशु पुंडीर बरेली 55 किलो, प्रशांत शर्मा बरेली 61 किलो, वारिस अली बरेली 67 किलो, मोहम्मद उस्मान बरेली 73 किलो, अरविंद मौर्या पीलीभीत 81 किलो, मोहम्मद मुईन बरेली 89 किलो, मनीष कुमार बरेली 96 किलो, हिमांशु माहेश्वरी बदायूं 49 किलो।
बालक वर्ग अंडर-19 : सरफराज बरेली 55 किलो, गोविंद बदायूं 67 किलो, मारफत हुसैन बरेली 73 किलो, अभिषेक कुमार पीलीभीत 81 किलो।

बालिका वर्ग (सभी बदायूं )
अंडर-17: मानसी 45 किलो, कृतिका 49 किलो, नेहा खान 55 किलो
अंडर-19 :संतोष कुमारी 45 किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed