{"_id":"5aa9f7bf4f1c1b91778b583a","slug":"131521088447-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह परीक्षा को लेकर बनी रूपरेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह परीक्षा को लेकर बनी रूपरेखा
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला इंपैक्ट
परिषदीय स्कूलों का कार्यक्रम बदला, अब 16 से होंगी परीक्षा
परिषद के सचिव ने पहले छुट्टी के दिन तय कर दी थीं तिथि
सीडीओ ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। सरकारी प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल का परीक्षा कार्यक्रम बदल गया है। अब यह परीक्षा 18 की बजाय दो दिन पहले 16 मार्च से होंगी। नकल विहीन परीक्षा कराने की तैयारी कर ली गई है। इसे लेकर सीडीओ ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की।
बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने यह परीक्षा कराने को लेकर पहले जो कार्यक्रम तय किया था, उसमें तमाम खामियां थीं। परीक्षा और मूल्यांकन की डेट पहले से तय छुट्टी के दिन निर्धारित कर दी गई। यह मामला सामने आने से विभाग की काफी फजीहत हुई। इधर, सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने परीक्षा कार्यक्रम तय करने के लिए विकास भवन में बीएसए सहित अन्य शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। सीडीओ ने बताया कि परीक्षाएं 16 से 22 मार्च तक पूरी सख्ती के साथ कराई जाएंगी। परीक्षा केंद्रों पर छापामार कार्रवाई के लिए 35 उड़नदस्ते बनाए गए हैं। डीपीआरओ और बीएसए दफ्तरों में कंट्रोल रूम बनेगा। परीक्षा देने वाले छात्रों को लेकर यहां हर दिन रिपोर्ट मांगी गई। जिन जगहों पर 80 फीसदी से कम बच्चे होंगे, वहां प्रधान से भी वजह जानने की कोशिश होगी। सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा को लेकर स्कीम तैयार हो गई। प्रश्नपत्र भी छपवा लिए गए हैं। इस बार हर बच्चे को अंकपत्र मिले, इसके भी कड़े निर्देश दिए गए हैं।