फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   130 infecter from corona

आईटीबीपी जवान सहित 130 संक्रमित

Sun, 23 Aug 2020 09:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
130 infecter from corona
बरेली। सैंपल की दर बीते दिनों की तुलना में दोगुनी हो चुकी है, लेकिन अब संक्रमितों की तादाद में गिरावट दर्ज हो रही है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। हालांकि, स्वास्थ्यकर्मियों के संक्रमित मिलने का सिलसिला न थमना अभी भी चिंता की वजह बना है। शनिवार को जिला अस्पताल में चार संक्रमित मिले। इसके अलावा रोडवेज और आईटीबीपी में भी वायरस ने फिर दस्तक दी है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक, रामनगर में एक, नबाबगंज में तीन, महानगर, शाहबाद और कुंदन मेवाती में एक-एक, सूर्योदनगर में दो, मॉडल टाउन, चौपला सिविल लाइंस, गंगापुर चौराहा, सैनिक कॉलोनी संजयनगर, जनकपुरी, कुआंटांडा में एक-एक, श्यामगंज में दो, कर्मचारीनगर में एक-एक, सिद्धार्थनगर में तीन, चुरैली में एक, केशवपुर में दो, परेरा कुलियां में एक-एक, सत्तारनगर में तीन, वंशीनगला, सिविल लाइंस, मोहनपुर, ईश्वर कॉलोनी ऊधम सिंह नगर, वजीरगंज, राजेंद्रनगर में एक-एक, प्रेमनगर में दो, रेजीडेंसी कॉलोनी स्टेडियम रोड, नंदनपुर, दुर्गानगर में एक-एक, कोविड अस्पताल में दो, कृष्णा बिहार, सरस्वती विहार कॉलोनी में एक-एक, सुभाषनगर में दो, दो निजी अस्पताल में एक-एक, भरतौल, आशुतोष कॉलोनी में एक, प्रगतिनगर में दो, पुराना शहर में तीन, मीरगंज में दो, मालीपुरा, मोहल्ला पारा, मेवात, सीएचसी में एक-एक, आंवला में दो, भोजीपुरा में एक, शास्त्रीनगर में दो, निजी अस्पताल में दो, शांति विहार, थाना भमौरा, मढ़ीनाथ, बांके की छावनी में एक-एक, कटरा चांद खां में दो, त्रिवटीनाथ मंदिर के अलावा एक भवन में भी एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

दूसरे जिलों के भी चार मिले संक्रमित
पीलीभीत और बिजनौर का एक एक, लखीमपुरखीरी के दो निवासी संक्रमित मिले हैं। जो किसी काम से बीते दिनों बरेली आए थे और यहां सैंपल कराया था। जिला अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मी समेत चार संक्रमित मिले हैं। सीएमएस डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि अस्पताल 24 घंटे के लिए बंद रहेगा। रोडवेज वर्कशॉप में भी पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed