फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   13 thousand poor family will get houses under Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana in Pilibhit

Pilibhit News: प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 13 हजार पात्र लोगों को मिलेगा घर

Tue, 10 Jan 2023 06:59 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Jan 2023 06:59 AM IST
सार

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत तीन साल में पहली बार जिले में 13 हजार आवासों की मंजूरी दी गई है। इनका आवंटन ब्लॉकों के पात्रों के अनुसार किया जाएगा। जिले में 25 हजार लोगों ने आवास के लिए आवेदन कर रखा है।   

विज्ञापन
13 thousand poor family will get houses under Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana in Pilibhit
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल में प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना से वंचित रहे पात्रों को सौगात दी है। तीन साल में पहली बार पीलीभीत जिले में 13 हजार आवासों की मंजूरी दी गई है। 2022 में जिले को मात्र तीन हजार आवास ही शासन की ओर आवंटित हुए थे।
विज्ञापन

  
जिले में करीब 25 हजार गरीबों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ नहीं मिल सका है। इनके आवेदन लंबित पड़े हैं। वर्ष 2022 में ग्रामीण क्षेत्र के लिए मात्र तीन हजार आवास ही स्वीकृत हुए थे। इस तरह 22 हजार पात्र अब भी प्रधानमंत्री आवास का सपना संजोए हुए थे। साल की शुरुआत में ही शासन ने इस बार प्रधानमंत्री आवास का लक्ष्य बढ़ाकर जिले को आवंटित किया। वर्ष 2023 के लिए 13 हजार आवास मंजूर किए गए हैं। इसका ब्लॉकों के पात्रों के अनुसार आवंटन किया जाएगा।  
विज्ञापन

अधिकारी बोले, कोई भी पात्र नहीं रहेगा वंचित

नए साल के तोहफे के तौर पर शासन ने पहली बार जिले के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले गरीबों के लिए 13,465 आवासों की मंजूरी दी है। इससे पहले साल 2019-20 में 9182, 2021-22 में 5608 आवास दिए गए थे। वहीं अधिकारियों का कहना है कि इस बार कोई भी पात्र योजना से वंचित नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

1079 लोगों के खातों में पहुंची पहली किस्त

ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले के 1079 पात्रों के खातों में इस साल की पहली किस्त भेज दी गई है। ये वो पात्र हैं जिनका चयन पिछले साल हो चुका था और इन्हें आवास आवंटित नहीं हो सके थे। योजना के तहत इसमें तीन चरणों में 1.20 लाख रुपये की धनराशि दी जाती है। इसमें पहली किस्त के रूप में 40, दूसरी में 70 और तीसरी किस्त के रूप में 10 हजार रुपये खाते में भेजे जाते हैं। 

सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए 13 हजार आवास मंजूर किए गए हैं। इससे काफी हद तक पात्रों को आवास मिल जाएंगे। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed