फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   129 centers set up for board exams, 36 prisoners will appear for the exam

Bareilly News: बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए 129 केंद्र, 36 कैदी देंगे परीक्षा

Fri, 19 Dec 2025 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
129 centers set up for board exams, 36 prisoners will appear for the exam
बरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारी अपने अगले चरण में पहुंच गई है। जिले में कुल 137 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर विभाग की ओर से ऑनलाइन आपत्तियां ली जा रहीं थीं। इस आधार पर आठ केंद्रों को निरस्त कर दिया गया है। अब 129 केंद्रों को बनाए गए है। इसके साथ ही एक अन्य सेंट्रल जेल को भी केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा 36 कैदी भी बोर्ड की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2025-26 की बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 27,528 छात्र और 22,449 छात्राओं समेत कुल 49,977 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 23,654 बालक व 18,504 बालिकाएं समेत इस बार कुल 42,158 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। बरेली क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय सचिव मुन्ने अली ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दी गई है। इसमें विद्यार्थी और अभिभावक अपने संबंधित स्कूल का आवंटन ऑनलाइन देख सकते हैं। यदि किसी विद्यार्थी, अभिभावक, प्रधानाचार्य या प्रबंधक को परीक्षा केंद्र निर्धारण या छात्र आवंटन के संबंध में कोई शिकायत या आपत्ति है, तो वह आपत्ति संबंधित विद्यालय की लॉगिन आईडी के माध्यम से कर सकते हैं। प्रत्यावेदन के साथ ठोस साक्ष्य और युक्तियुक्त कारण देना अनिवार्य होगा। वहीं डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि अभी विभाग की ओर से 22 दिसंबर तक ऑनलाइन आपत्तियां ली जा रहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed