फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   परशुराम जयंती पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा

परशुराम जयंती पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा

Wed, 08 May 2019 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
परशुराम जयंती पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा
बरेली। परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित किया। परशुराम युवा मंच की ओर से अलखनाथ मंदिर स्थित तुलसी स्थल से शोभायात्रा का आयोजन हुआ। जिसे अयोध्या छावनी के महंत परमहंस दास और अन्य लोगों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मराठा बैंड आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

इससे पहले तुलसी स्थल पर सुंदरकांड का पाठ हुआ। दोपहर में भगवान भोलेनाथ के रुद्राभिषक के बाद शोभायात्रा शुरू हुई। जो किला, बड़ा बाजार होते हुए सिविल लाइंस स्थित श्री बड़ा हनुमान मंदिर पहुंची। यात्रा में विभिन्न देवी देवताओं की सोलह झांकियों के अलावा मराठा, इस्कॉन और परंपरागत बैंड शामिल रहे। इस दौरान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मिश्रा, डॉ. योगेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। परशुराम सेना ने बाबा अलखनाथ मंदिर से प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली। बड़े हनुमान मंदिर पर महाआरती कर रैली का समापन किया गया। मैथिल ब्राह्मण सभा ने दुर्गानगर स्थित कैंप कार्यालय पर पं. भगवानदास के नेतृत्व में परशुराम जयंती मनाई। बजरंगी लाल जनकल्याण सेवा समिति ने अध्यक्ष अमन सक्सेना के नेतृत्व में बड़े हनुमान मंदिर पर खाने के पैकेट्स बांटे। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा भारत ने शनि देव मंदिर पर परशुराम जयंती मनाई। जानकारी राष्ट्रीय सचिव सीएल मिश्रा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed