फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   तीन दिन मुसीबत भरा रहेगा हुलास नगरा रेलवे क्रॉसिंग से गुजरना

तीन दिन मुसीबत भरा रहेगा हुलास नगरा रेलवे क्रॉसिंग से गुजरना

Thu, 15 Nov 2018 11:56 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 15 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन मुसीबत भरा रहेगा हुलास नगरा रेलवे क्रॉसिंग से गुजरना
पटरियां बदलने के लिए बिलपुर स्टेशन के पास हुलास नगरा रेलवे क्रॉसिंग शुक्रवार से तीन दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान बीसलपुर, जैतीपुर और कसरक मार्ग से वाहन डायवर्ट किए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस ने खाका भी तैयार कर लिया है, लेकिन बृहस्पतिवार की दोपहर को रेलवे क्रासिंग पर भीषण जाम लग गया, जिसे खुलवाने में पुलिस के हाथ पांव फूल गए। इंजीनियरिंग अनुभाग ने ब्लॉक का समय निर्धारित नहीं किया है। दोपहर एक बजे से हाइवे पर वाहनों का रुकना शुरू हो गया था। रेलवे क्रासिंग को ट्रेनों के गुजारने को बंद किया गया था। इसी दौरान क्रासिंग के पास एक ट्रक का गुल्ला टूट गया। जिसके दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया और हाईवे पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। दोपहर बाद एक बजे से शुरू हुए जाम से पांच किलोमीटर तक वाहनों की लाइनें लग गईं। रोडवेज की बसें तथा छोटे वाहन किसी तरह से जाम से निकल सके। शाम को छोटे वाहन तथा रोडवेज बस के चालकों ने कटरा से कसरक मार्ग से शाहजहांपुर की ओर पहुंचे। जिसके चलते ट्रेनों के गुजरने के वाद क्रासिंग का बैरियर खोले जाने खुलने के बाद जाम खुला लेकिन वाहन रेंगकर चलते रहे। तीन दिन तक वाहनों को जिस रूट से गुजरना है, उनमें जैतीपुर रोड की बदहाली की सुध पीडब्लूडी ने नहीं ली है। रोड पर आए दिन वाहन फंसते रहते हैं जिससे जाम लगता है। अब तीन दिन हालात और खराब हो जाएंगे।
विज्ञापन


क्रॉसिंग बंद करके बदली जाएंगी पटरियां
हुलास नगरा रेलवे क्रॉसिंग 16 से 18 नवंबर तक बंद रहेगा। क्रॉसिंग शुक्रवार से आठ बजे से बंद हो जाएगा। इस दौरान ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के लिए 52 के बजाए साठ किलो की पटरी बिछाई जाएगी। नई पटरियों से ट्रेनों की स्पीड 140 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ जाएगी। पहले पटरियों तथा स्लीपरों को टीआरटी मशीन से हटाकर ट्रेक के नीचे पत्थरों की पैकिंग की जाएगी। सहायक मंडलीय अभियंता राकी तुंअर के मुताबिक, पटरियां बदलने के बाद ट्रेनों की स्पीड बढ़ने के साथ सुविधाजनक भी यात्रा हो जाएगी।
विज्ञापन



इन रूटों पर ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट
1. बरेली से जलालाबाद और कटरा जाने वाली बसें तथा चार पहिया छोटे वाहन कसरक मार्ग से गुजरेंगे, जबकि ट्रक और अन्य वाहन पीलीभीत-बीसलपुर होते हुए शाहजहांपुर की ओर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. बिलपुर स्टेशन के पूर्वी केबिन से निकलने वाले वाहन जैतीपुर रोड से खैरपुर चौराहा होते हुए मीरानपुर कटरा, तिलहर-शाहजहांपुर, जलालाबाद होते हुए फर्रुखाबाद और कानपुर जाएंगे।
3. लखनऊ, शाहजहांपुर, कानपुर से आने वाले वाहन भी इन्हीं रास्तों से बरेली आएंगे।

फतेहगंज पूर्वी और फरीदपुर पुलिस को ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं। तीन दिन पुलिस शिफ्टों में ट्रैफिक काबू करेगी।
- सुभाष गंगवार, एसपी टैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed