फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   University changes by laws for students in campus

हॉस्टल में अब न बाइक दौड़ेगी न जमेंगी दोस्तों की महफिलें

Thu, 19 Jul 2018 12:37 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 19 Jul 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
University changes by laws for students in campus
MJP Rohilkhand university
विवादों पर लगाम लगाने के लिए एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने हॉस्टल के लिए नियमों को और सख्त कर दिया है। सबसे खास यह है कि छात्र हॉस्टल में बाइक नहीं ले जा सकेंगे। हॉस्टल में बाइक रखने पर भी विश्वविद्यालय ने पाबंदी लगा दी है। इतना ही नहीं डे-बोर्डिंग वाले छात्र हॉस्टल में किसी से मिलने नहीं जा सकेंगे। छात्रों को सख्त निर्देश दिया गया है कि उन्हें जिससे भी मिलना है, उससे कैंपस और क्लास में ही मिल लें। हॉस्टल तक आने की जरूरत नहीं। पिछले साल नवीन छात्रावास के साथ मुख्य छात्रावास में भी कई बार विवाद हुए। नवीन छात्रावास में एक बाहरी छात्र को बुरी तरह पीटा गया जिससे माहौल खराब हुआ। इस सत्र में हॉस्टल में कमरों के आवंटन के दौरान छात्रों से नए नियमों का पूरी तरह पालन करने के बाबत घोषणा पत्र भी लिया जा रहा है। बता दें कि हॉस्टल में ज्यादातर छात्र बाइक रखते है। हॉस्टल के मैदान पर फर्राटा भरते वक्त अक्सर विवाद भी होते रहे हैं।
विज्ञापन


दस महीने की मेस फीस एडवांस जमा करनी होगी
पहले छात्र मेस की मासिक फीस देते थे। इस बार विश्वविद्यालय दस माह की मेस फीस एडवांस ले रहा है। छात्रों को 2200 प्रतिमाह के हिसाब से 22 हजार रुपये जमा करने होंगे। हास्टल प्रशासन का तर्क है कि छात्र घरों से तो मेस फीस ले आते हैं लेकिन हॉस्टल में जमा नहीं करते। कई बार अभिभावकों को बुलाया गया तो पता चला कि मेस फीस छात्रों ने खर्च कर ली। इसलिए पूरे साल की फीस एडवांस ली जा रही है।
विज्ञापन


बढ़ेंगी सुविधाएं, सोलर एनर्जी से जगमगाएगा पूरा कैंपस
पूरा कैंपस सोलर एनर्जी से जगमगाएगा। विभागों और प्रशासनिक भवन की छत पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। सोलन एनर्जी प्लांट से एक हजार किलोवाट बिजली पैदा होगी। विश्वविद्यालय इसे स्टोर भी करेगा ताकि रात में इसका प्रयोग किया जा सके। सख्ती के साथ इस बार हॉस्टलों में सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही है। प्रत्येक हॉस्टल में भी सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं ताकि छात्रों को बिजली की दिक्कत नहीं होगी। सोलर वाटर हीटर भी लग रहे हैं ताकि सर्दियों में छात्रों को नहाने के लिए गर्म पानी मिल सके। इसके अलावा खाना रखने के लिए स्टील के कंटेनर लिए जाएंगे। इसमें में खाना परोसा जाएगा। थालियां भी बदली जा रही है। बता दें कि विश्वविद्यालय में साढ़े तीन से चार करोड़ कीमत की बिजली की सालाना खपत होती है। इस खर्च का बोझ अब कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed