{"_id":"5b01d34e4f1c1beb7e8b4a32","slug":"121526846286-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"73 बकायेदारों के कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
73 बकायेदारों के कनेक्शन काटे
विज्ञापन
बरेली। पावर कारपोरेशन का चेकिंग अभियान शनिवार से शुरू हो गया, चोर पहले से सतर्क थे, इसलिए पहले दिन एक भी नहीं पकड़ा गया। जबकि 73 बकायेदारों के कनेक्शन मौके पर ही काट दिए गए।
शहर और ग्रामीण इलाकों में चिह्नित लाइनों पर सघन चेकिंग अभियान चला। इन लाइनों से संबंधित कनेक्शन और मीटर भी चेक हुए। शहरी इलाकों में 11 लाइनों पर ज्यादा बिजली चोरी होने के मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा घनी आबादी और पुराने क्षेत्र में बिजली चोरी हो रही है। शनिवार से प्रस्तावित चेकिंग अभियान की जानकारी होने से ज्यादातर स्थानों पर लोगाें ने अवैध तार हटा लिए। एसई शहर एनके मिश्रा के निर्देशन में चारों शहरी वितरण खंडों में कुल 672 कनेक्शन चेक हुए। चेकिंग में 73 कनेक्शनों पर दस हजार रुपये से ज्यादा बकाया होने पर सप्लाई काट दी गई। दो दर्जन बकायेदारों ने चार लाख रुपये से ज्यादा मौके पर जमा किए। चेकिंग के दौरान 27 मीटर भी बदले गए। एसई शहर मिश्रा ने बताया कि चेकिंग अभियान जारी रहेगा।