{"_id":"5943fe0c4f1c1b503b8b4753","slug":"121497628172-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमन-ओ-अकीदत से अदा हुई जुमे की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमन-ओ-अकीदत से अदा हुई जुमे की नमाज
Updated Fri, 16 Jun 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
माहे मुबारक रमजान के तीसरे शुक्रवार को जुमे की विशेष नमाज अमन और अकीदत से अदा की गई। इसके बाद बाजारों में भीड़ बढ़ गई, गर्मी से हल्की राहत के बीच लोगों ने खरीदारी की।
शहर में जुमे की वजह से शहर में खूब रौनक रही। कुछ मौसम भी रोजेदारों पर मेहरबान रहा। कभी धूप छांव और हवा में हल्की सी ठंडक ने रोजेदारों को काफी राहत दी। लोग मस्जिदों में नमाज पढ़ने पहुंचे तो जगह न मिलने पर हल्की धूम में जुमे की नमाज के लिए लोग खड़े हो गए। हालांकि मस्जिदों में टैंट की व्यवस्था थी, मगर लोगों को ऐसा जरूरी नहीं लगा की पूरी छांव ही मिल जाए।
मौसम के इसी मूड को देखते हुए रोजेदारों की हिम्मत पड़ी और वो बाजार में निकल पड़े। जहां एक तरफ कपड़ों, जूते चप्पलों की खरीदारी की, वहीं बिसातखानों पर महिलाओं की भीड़ दिखी। शाम को फल मंडी में भी लोगों ने खासी खरीदारी की। शाम को घरों में तरह तरह के पकवान बने। मस्जिदों सहित लोगों ने अड़ोस पड़ोस में भी पकवान बतौर इफ्तारी भेजा।
विज्ञापन
ईद की खरीदारी के लिए बड़ा बाजार, कुतुबखाना, सिविल लाइंस और सैलानी के बाजार में भीड़ दिखी। इसी तरह इफ्तार के सामान की खरीदारी के लिए कुतुबखाना, कुमार टाकीज, शहामतगंज, कोहाड़ापीर, बीसलपुर चौराहा पर भीड़ रही।