{"_id":"67d9d9f4d24bd8417b0b203f","slug":"12-players-selected-in-basketball-competition-trials-bareilly-news-c-4-lko1064-601257-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बास्केटबॉल प्रतियोगिता के ट्रायल में 12 खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बास्केटबॉल प्रतियोगिता के ट्रायल में 12 खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को बास्केटबॉल और बैडमिंटन के खेलों के लिए ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें 19 मार्च से 22 मार्च तक मुरादाबाद में होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका वर्ग बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए मंडल स्तरीय ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें बरेली से सात, पीलीभीत से पांच खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मंडल की टीम में सिद्धी राजपूत, नंदनी सिंह, आरोही पाल, कृतिका शर्मा, शिवांगी गंगवार, चैत्नया जौहरी, प्राची सिंह, कनिष्का शर्मा, इन्शा रेहगान, विग्भी प्रजापति, प्रिया सिंह, वानी का चयन हुआ। टीम का चयन सचिव बरेली बास्केटबॉल एसोसिएशन सोनेंद्र श्रोतिया ने किया।
वहीं 22 से 24 मार्च तक आगरा में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक, बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल में पांच बालकों और तीन बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें बालक वर्ग में आनंद मोहन, शौर्य गंगवार, अक्षत सैनी, स्वरित, अंश वर्मा को चुना गया। बालिका वर्ग में सलोनी शर्मा, कनिष्का जोशी, आदिति का चयन हुआ। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों के लिए बुधवार को मंडल स्तरीय ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
सहायक स्टाफ ने लिया बैडमिंटन का ट्रायल
जिला स्तरीय ट्रायल में सहायक स्टाफ और जिम्नास्टिक कोच ने ही खिलाड़ियों का चयन किया। ट्रायल के दौरान कोई पेशेवर खिलाड़ी या फिर संघ के अधिकारी उपस्थित नहीं रहे। इस मौके पर आरएसो जितेंद्र यादव ने बताया कि यह कोई टीम गेम नहीं है। इसमें जो जीतेगा वो आगे जाएगा और टीम में अपनी दावेदारी मजबूत करेगा। वहीं हारने वाला खुद ही पीछे होता चला जाएगा। स्टाफ के अनुसार उनकी ओर से निष्पक्षता के साथ ट्रायल कराए गए हैं। संवाद