{"_id":"5cd9c4afbdec2207203acaaa","slug":"11557775535-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों की पेंट्रीकार से लोकल ब्रांड बोतल बंद पानी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों की पेंट्रीकार से लोकल ब्रांड बोतल बंद पानी जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रेल नीर पर्याप्त मात्रा में होने के बाद भी ट्रेनों में धड़ल्ले से लोकल ब्रांड का पानी धड़ल्ले से बिक रहा है। पहले भी कमर्शियल अनुभाग छापा मारकर ट्रेनों में प्रतिबंधित पानी बड़ी मात्रा में जब्त कर चुका है।
सोमवार को सीआईटी एके चौबे के नेतृत्व में टीटीई राकेश कुमार, ओपी भारद्वाज, इंद्रेश सक्सेना ने सियालदह और श्रमजीवी एक्सप्रेस की पेंट्रीकार से 88 बोतल लोकल ब्रांड का सील बंद पानी कब्जे में ले लिया। सीआईटी की टीम ने सबसे पहले जम्मूतवी कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस की पेंट्रीकार कार से 37 पेटी बोतल पवन और 12 पेटी जौहरी ब्रांड का पानी जब्त किया। थोड़ी देर बाद पहुंची श्रमजीवी एक्सप्रेस की भी पेंट्रीकार से 39 पेटी मानिया ब्रांड का पानी जब्त किया गया। सीएमआई राकेश सिंह के निर्देश पर जब्त पेटियों को पार्सल में जमा करा दिया गया है।