फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   प्रैक्टिकल के पेपर में आई थ्योरी, चकराए छात्र, हंगामा

प्रैक्टिकल के पेपर में आई थ्योरी, चकराए छात्र, हंगामा

Sat, 02 Mar 2019 01:11 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
प्रैक्टिकल के पेपर में आई थ्योरी, चकराए छात्र, हंगामा
बरेली। टाइपिंग के पेपर में प्रैक्टिकल की जगह थ्योरी का पेपर आ गया। यह देख छात्र भड़क गए। कई केंद्रों पर छात्रों ने हंगामा किया। कहा कि पांच सौ रुपये किराया देकर टाइपराइटर लाए हैं। पेपर में बदलाव हुआ तो उनको पहले क्यों नहीं बताया गया। पेपर भी हिंदी के बजाए अंग्रेजी माध्यम में आया। बड़ी मुश्किल से छात्रों को शांत कराकर परीक्षा कराई जा सकी।
विज्ञापन

शुक्रवार को इंटरमीडिएट के वोकेशनल कोर्स की परीक्षाएं थी, इसमें हिंदी और अंग्रेजी की भी परीक्षा थी। पिछले साल तक टाइपिंग में प्रैक्टिकल ही होते थे। छात्र टाइपराइटर साथ लाते थे। शुक्रवार को भी छात्र टाइपराइटर साथ लेकर पहुंचे। अधिकतर छात्र पांच सौ रुपये किराये पर टाइपराइटर लेकर आए थे। केंद्र पर पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि इस बार सिर्फ थ्योरी की परीक्षा होगी। पेपर भी हिंदी के बजाए अंग्रेजी में था। इसको लेकर छात्र विरोध करने लगे, हंगामा शुरू हो गया। बोले- तैयारी प्रैक्टिकल के लिए की तो थ्योरी का पेपर कैसे हल करेंगे। पेपर भी हिंदी के बजाए अंग्रेजी में दिया गया। कैंट स्थित आरएन टैगोर कॉलेज में छात्रों ने हंगामा किया। डीआईओएस अचल कुमार मिश्रा को सूचना दी गई, जिसके बाद वह टीम के साथ पहुंचे। वहीं अन्य केंद्रों पर भी छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया। कई केंद्रों पर तो छात्रों ने परीक्षा देने से ही मना कर दिया। डीआईओएस ने बड़ी मुश्किल से छात्रों को शांत कराया और परीक्षा के लिए तैयार किया। प्रश्न हिंदी में अनुवादित किया गया है। छात्रों को काफी समझाने के बाद परीक्षा कराई जा सकी।
विज्ञापन


शिक्षकों ने नहीं दी पेपर की जानकारी
पिछले साल तक टाइपिंग में प्रैक्टिकल होता था। इस बार पैटर्न बदलकर पूरा पेपर थ्योरी का रख दिया गया। शिक्षकों ने इस बात की जानकारी छात्रों को नहीं दी। छात्र पूरे साल प्रैक्टिकल की ही तैयारी करते रहे। डीआईओएस अचल कुमार मिश्रा ने बताया कि शिक्षकों ने सही जानकारी नहीं दी। अगर सत्र शुरू होते ही बता दिया होता तो ऐसी दिक्कत नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज समाप्त हो जाएंगी बोर्ड परीक्षा
इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा के साथ यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शनिवार को समाप्त हो जाएंगी। हाईस्कूल की परीक्षाएं एक दिन पहले ही समाप्त हो चुकी हैं। आखिरी पेपर के लिए बोर्ड के पर्यवेक्षक मंशा राम भी बरेली पहुंच गए हैं। शनिवार को केंद्रों पर छापा मारेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed