फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   गांठ का इलाज कराने आए मरीज को बताया कैंसर

गांठ का इलाज कराने आए मरीज को बताया कैंसर

Tue, 08 Jan 2019 01:18 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
गांठ का इलाज कराने आए मरीज को बताया कैंसर
बरेली। कंधे पर गांठ का इलाज कराने जिला अस्पताल आए मरीज को डॉक्टर ने कैंसर बताकर किसी हायर सेंटर से बायोप्सी कराकर लाने को कहा। जबकि बायोप्सी की सुविधा यहां भी उपलब्ध है। सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता ने जानकारी मिलते ही डॉक्टर से जवाब तलब किया तो उन्होंने इलाज करने से ही इंकार कर दिया। ऐसे ही पहले भी इन्हीं डॉक्टर ने एक मरीज को उसकी पल्स न चलने की बात कह दी थी। तब भी सीएमएस तक मामला पहुंचा था। डॉक्टर के मुताबिक यह केस उनका नहीं है। मंत्रियों के दवाब में सिर्फ यह नहीं और भी केस उनके पास भेजे जाते हैं। बारादरी निवासी व्यक्ति अपने 13 वर्षीय बेटे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा था। व्यक्ति ने बताया कि पिछले तीन दिनों से वह वहां जा रहा है। रोजाना डॉक्टर एक गोली लिखकर दे देते हैं। शनिवार को डॉक्टर ने बिना किसी जांच के उसे कैंसर बता दिया। पिता सीएमएस से मिलकर डॉक्टर के पास पहुंचे तो पर्चे पर उनके हस्ताक्षर देखकर डॉक्टर भड़क गए। इसके बाद लखनऊ के मेडिकल कॉलेज से जांच कराकर लाने को लिख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed