फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चैंपियनशिप का पहला दिन प्रयागराज के नाम रहा

चैंपियनशिप का पहला दिन प्रयागराज के नाम रहा

Thu, 15 Nov 2018 11:59 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 15 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
चैंपियनशिप का पहला दिन प्रयागराज के नाम रहा
स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय सीनियर फुटबाल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने किया।
विज्ञापन

उद्घाटन अवसर पर पहला मैच प्रयागराज और बस्ती के बीच खेला गया। जिसमें प्रयागराज की टीम ने 10-0 से बस्ती को हराकर विजेता बना। दूसरा मैच मिर्जापुर और आजमगढ़ के बीच हुआ, जिसमें आजमगढ़ ने 6-0 से मिर्जापुर को मात देकर विजेता बना। इस दौरान प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के खेल के प्रदर्शन के आधार पर सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए उप्र. फुटबाल संघ से नामित चयन समिति मौजूद रही, जिसमें अजित सिंह, मेराज, मकबूल, कन्हैया, मून रोबिंसन, शमीम अहमद शामिल हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह और फुटबाल संघ के जिला सचिव ने अतिथियों को बैच लगाकर, बुकें और स्मृति चिह्न प्रदान कर स्वागत किया। इस दौरान उप्र. फुटबाल संघ के अवैतनिक महासचिव शम्शुद्दीन मौजूद रहे। शुभारंभ से पहले एसआर इंटरनेशनल स्कूल के स्टूडेंटस ने देश प्रेम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।



स्टेडियम के अंदर आई मुख्य अतिथि की गाड़ी
स्पोर्ट्स स्टेडियम में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है, लेकिन बात मुख्य अतिथि की हो तो खेल महकमा नियमों को ताक पर रख देता है। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि शहर विधायक की गाड़ी को स्टेडियम के अंदर लाने के लिए बंद ताले खोल दिए गए। गाड़ी अंदर आई अतिथियों को उतारकर लौट गई। मामले पर आरएसओ ने स्वीकारा कि स्टेडियम में वाहन का प्रवेश वर्जित है, लेकिन उप्र. फुटबाल संघ के अवैतनिक महासचिव काफी उम्रदराज हैं। उन्हें चलने में भी दिक्कत होती है। ऐसे में मानवीयता के आधार पर वाहन का प्रवेश हुआ।
विज्ञापन


शुक्रवार को होगा मुकाबला
- पहला मैच बरेली बनाम सहारनपरु
- दूसरा मैच कानपुर बनाम मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed