{"_id":"5bba61fc867a5544965f81c4","slug":"11538941436-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली-सीतापुर हाईवे पर बारह घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली-सीतापुर हाईवे पर बारह घंटे लगा जाम
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पूर्वी। हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग का बूम बंद होने से शनिवार रात बारह बजे से बरेली-सीतापुर हाईवे पर जाम लग गया। इसके बाद यहां से गुजरने वाली ट्रेनों को गुजारने के लिए कई बार बूम बंद करना पड़ा, जिससे जाम और विकट रूप लेता गया। पुलिस जाम खुलवाने को रात भर मशक्कत करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार को दोपहर बाद करीब एक बजे स्थिति सामान्य हो पाई।
हुलासनगरा ओवरब्रिज निर्माण अधूरा पड़ा है। ट्रेनें गुजारने के लिए रेलवे क्रासिंग का बूम बंद होने पर राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर आए दिन जाम लग जाता है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शनिवार को आधी रात के बाद ट्रेनों को गुजारने के लिए बूम कई बार और काफी देर तक बंद रखा गया, जिससे हाईवे की दोनों ओर की लेन पर वाहनों की लाइनें लगनी शुरू हो गईं। धीरे-धीरे जाम करीब दस किमी लंबा हो गया। कुछ देर के लिए बूम खोला जाता तो छोटे वाहन निकालने की होड़ मच जाती और बड़े वाहन निकल ही नहीं पाते। इससे जाम और विकट होता गया। जाम में फंसे बुजुर्ग और बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। एसएचओ फतेहगंजपूर्वी ने बताया कि पूरी रात पुलिस जाम खुलवाने के लिए जूझती रही, लेकिन स्थित काबू नहीं की जा सकी। रविवार दोपहर बाद करीब एक बजे स्थिति सामान्य हो पाई।