फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कॉलेजों में विंडो से बोल-बोल कर कराई जा रही नकल

कॉलेजों में विंडो से बोल-बोल कर कराई जा रही नकल

Tue, 20 Mar 2018 10:03 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
कॉलेजों में विंडो से बोल-बोल कर कराई जा रही नकल
बिजनौर के लक्ष्य कॉलेज में सामूहिक नकल पकड़ी
विज्ञापन

-कुलपति ने एक कक्षा की सील कराई कॉपियां, कराई जाएगी जांच
- इन कॉपियां का मूल्यांकन भी अलग कराया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
बिजनौर के लक्ष्य कॉलेज में सामूहिक नकल का मामला पकड़ा गया है। कुलपति ने सोमवार को खुद यहां छापेमारी कर नकल का भंडाफोड़ किया। छात्रों को बोल बोलकर नकल कराई जा रही थी। एक कक्षा में सभी छात्रों की कॉपियों एक समान लिखी मिली। कुलपति ने उस कक्षा की सारी कॉपियंा सील कराकर जांच बैठा दी है। एक्सपर्ट से कॉपियों का मूल्यांकन अलग से कराया जाएगा। इसके अलावा चंद्रपाल कॉलेज मुरादाबाद में कक्षा में पड़ी कुर्सियों के पाइप में नकल सामग्री पकड़ी गई। हालांकि वह पर्चियां पुरानी थी तो केंद्र अध्यक्ष को सिर्फ चेतावनी जारी की गई।
लक्ष्य कॉलेज बिजनौर की पिछले दिनों ही किसी ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की थी कि यहां बोल बोलकर कॉपियां लिखवाई जा रही हैं। इसके अलावा बीस अन्य कॉलेजों की भी शिकायत सीएम पोर्टल पर हुई थी कि यहां बोलकर नकल कराई जा रही हैं। मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर के कॉलेजों में कॉपियां बाहर से लिखवाने का खेल चल रहा है। छात्रों को कॉपियां बेची जा रही हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से निर्देश पर कुलपति ने खुद ही मुरादाबाद मंडल के कॉलेजों में छापेमारी की। शाम की पाली में लक्ष्य कॉलेज बिजनौर में छापेमारी की। शाम को बीए तृतीय फारसी, बीए, बीएससी तृतीय डिफेंस स्टडीज, बीकॉम स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एजूकेशन की परीक्षा थी। एक कक्षा में कुलपति ने जब उन्होंने कॉपियों का मिलान किया तो सब एक जैसी लिखी मिली। सभी कॉपियों के शुरू के दो पेज छुड़वा दिए गए थे। कुलपति ने एक कक्षा की सारी कॉपियां सील कराकर मामले में जांच बैठा दी है। जबकि यहां पर्यवेक्षक भी नियुक्त था उसके बावजूद कॉलेज ने सारा खेल कर लिया। पर्यवेक्षक को भी हटा जाएगा। इसके अलावा इस केंद्र की सारी कॉपियंा अलग चेक कराई जाएंगी। इसके अलावा कुलपति चंद्रपाल डिग्री कॉलेज में छापेमारी की। यहां कुर्सियों के पाइप में नकल ठूंस ठूंस के भरी थी। यह पर्चियां पुरानी थी। यहां अन्य व्यवस्थाएं भी बदहाल मिली। केंद्र अध्यक्ष को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा कुलपति ने ज्योति कॉलेज बरेली, लोकमणिक कॉलेज बिजनौर, भगवंत सिंह कॉलेज कुंवर खेड़ा सहित एक दर्जन कॉलेजों में छापेमारी की।
विज्ञापन


वर्जन
लक्ष्य कॉलेज बिजनौर में एक कक्षा में कॉपियां एक जैसी लिखी मिली। कॉपियंा सील करा दी हैं। उनका अलग से मूल्यांकन होगा। कॉलेज पर भी कार्रवाई की जाएगी।
-प्रोफेसर अनिल शुक्ल, कुलपति

सबसे ज्यादा शिकायतें मुरादाबाद मंडल की
विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में नकल कराने की सबसे ज्यादा शिकायतें मुरादाबाद मंडल की हुईं हैं। मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, सम्भल के चालीस से ज्यादा शिकायतें अबतक हो चुकी हैं। जिसमें सामूहिक नकल कराने और कॉपियां बाहर से लिखने की शिकायतें हैं। शिकायतकर्ता ने यहां तक दावा किया अगर सही से जांच हो तो नकल माफिया का पूरा खेल सामने आ जाएगा। हर विषय की कॉपी की कीमत तय है। बीए की कॉपियों की कीमत एक से दो हजार, कॉमर्स की कॉपियों की कीमत ढाई हजार तक और साइंस की कॉपी की कीमत तीन से हजार से ज्यादा हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी से बचने के लिए विंडो से कराई जा रही नकल
ज्यादातर कॉलेजों में सीसीटीवी से निगरानी हो रही है, इसलिए कॉलेजों में नकल कराने का दूसरा तरीका ईजाद कर लिया गया। विंडो के बाहर शिक्षक खड़ा होकर नकल बोलता है। छात्र उसी को कॉपी पर उतार लेते हैं। सीसीटीवी में यही लगता कि परीक्षा शांतिपूर्वक हो रही है। अगर सही से जांच हो तो लक्ष्य कॉलेज जैसे तमाम कॉलेजों की पोल खुलेगी।


कॉलेज अपने छात्रों को अलग बैठाकर करा रहे परीक्षा
कई कॉलेज सीटिंग प्लान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। हनीफ कॉलेज अमरोहा में सीटिंग प्लान ठीक नहीं मिला। कॉलेज के छात्र अलग कमरे में बैठाए गए थे। इसी तरह के कामला कुछ अन्य कॉलेजों में पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed