{"_id":"594f3d5b4f1c1b355b8b45e7","slug":"11498365275-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से बरसात आ गई, नहीं लगे शहर में 400 हैंडपंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से बरसात आ गई, नहीं लगे शहर में 400 हैंडपंप
Updated Sun, 25 Jun 2017 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
गर्मी बीतने को है और बरसात शुरू हो गई, लेकिन शहर में हैंडपंप लगाने का काम शुरू ही नहीं हुआ। 400 हैंडपंप लगाने के लिए बजट आ गया है लेकिन जल निगम के अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। जबकि नगर निगम जल कल की ओर से हैंडपंप लगाए जाने वाले स्थानाें की सूची भी भेजी जा चुकी है। बताया जा रहा है अब विधायकों की सहमति के बाद ही इलाकों में हैंडपंप लगाए जाएंगे। इसको लेकर गर्मी भर लोग पानी के लिए तरसते रहे।
आजाद नगर में एक हैंडपंप बिल्कुल मुख्य सड़क पर खराब पड़ा है। इसको ठीक नहीं कराया गया। इसी तरह सैलानी और शाहदाना में भी खराब हैंडपंप को रिबोर कराने की जहमत नहीं उठाई गई। 400 में 200 हैंडपंप रिबोर कराए जाने हैं और 200 नए हैंडपंप लगने हैं। रिबोर के लिए 70 लाख रुपये और नए हैंडपंप में 80 लाख रुपये बजट तय किया गया है। जल कल की ओर से जो सूची भेजी गई है उसमें 25 हैंडपंप नए लगाने और 25 हैंडपंप को रिबोर करने की जगह बताई गई है।
- विधायकाें को फुर्सत नहीं, कैसे करेंगे तय
हैंडपंप की समस्या पर जल कल और जल निगम दोनों पर दबाव पड़ना शुरू हो गया है। इलाके में लोग निगम की ओर से पानी की सप्लाई समय पर न होने से परेशान हैं। जबकि जल निगम ने इसलिए काम रोका है क्योंकि विधायकों की ओर से अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। अब विधायकाें को इतनी फुर्सत नहीं है कि वे हर एक हैंडपंप का चिह्निकरण करें। इससे आम नागरिक परेशान हैं।
विज्ञापन
विधायकों के पास सूची भेजी गई है। वहां से संस्तुति आनी है उसके बाद ही हैंडपंप लगेंगे। प्रभारी मंत्री ने विधायकों की सहमति के बाद ही हैंडपंप लगाने को कहा गया है।
संजय कुमार, एक्सईएन, जल निगम