फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   1.13 crore compensation sent to the account of ineligible woman

Bareilly News: अपात्र महिला के खाते में भेज दिए मुआवजे के 1.13 करोड़

Wed, 07 Jan 2026 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
1.13 crore compensation sent to the account of ineligible woman
बरेली। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (एसएलएओ) कार्यालय ने अपात्र महिला के बैंक खाते में 1.13 करोड़ रुपये का मुआवजा भेज दिया है। त्रुटि की भनक लगते ही वसूली की कवायद शुरू की गई।
विज्ञापन

धनराशि जारी हुए नौ महीने बीतने के बाद भी अब तक वसूली नहीं हो पाई है। लापरवाही में किसी भी कर्मी के विरुद्ध अब तक कार्रवाई भी नहीं हुई है।
झुमका चौराहे से रजऊ परसपुर तिराहा तक बन रहे रिंग रोड के लिए महेशपुर ठाकुरान की भगवान देई के बैंक खाते में एसएलएओ कार्यालय से 27 मार्च 2025 को मुआवजे के एक करोड़, 13 लाख, 57 हजार, 265 रुपये भेजे गए थे। उनकी जमीन न तो अधिग्रहण के दायरे में थी, न ही अधिग्रहण किया गया।
विज्ञापन

चूक का कारण क्या रहा, अधिकारियों को यह भी नहीं पता। एसएलएओ कार्यालय ने भगवान देई को एक दिसंबर को आरसी (वसूली प्रमाणपत्र) जारी किया। अब तक धनराशि की वसूली नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के देशपाल सिंह ने बताया कि गाटा-517 की जमीन पर वह चार भाई हिस्सेदार थे। उन्होंने और भाई यशपाल ने अपने हिस्से की पांच बीघा जमीन 2020-21 में भगवान देई को बेची थी। यह जमीन अधिग्रहण के दायरे से बाहर है। फिर भी भगवान देई को अधिग्रहण के दायरे में आने वाले अन्य किसानों से सबसे पहले मुआवजा दे दिया गया।
देशपाल ने कहा कि मुआवजा मिलने में देरी देखकर उन्होंने एसएलएओ ऑफिस में आपत्ति की थी तो दो महीने बाद उन चारों भाइयों को मुआवजा मिल पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed