फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नहीं आई राज्यरानी, यात्रियों के टिकट वापसी में 30 रुपये कटे

नहीं आई राज्यरानी, यात्रियों के टिकट वापसी में 30 रुपये कटे

Thu, 02 May 2019 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
नहीं आई राज्यरानी, यात्रियों के टिकट वापसी में 30 रुपये कटे
डेमो - फोटो : डेमो

रेलवे के अधिकारी जता रहे कल से निरस्त ट्रेनों के चलने की संभावना

विज्ञापन
बरेली। 15 दिसंबर से निरस्त चल रहीं आधा दर्जन ट्रेनों के संचालन को लेकर अब तक स्थिति साफ नहीं है। यात्री बुधवार को राज्यरानी और बरेली वाराणसी एक्सप्रेस के समय पर जंक्शन पहुंचे तो इंक्वायरी पर ट्रेन आने की कोई जानकारी पूछताछ काउंटर पर उपलब्ध नहीं थी, लिहाजा लोगों ने 30 रुपये कटाकर अपने टिकट लौटा दिए। वहीं रेलवे के उच्चपदस्थ पदाधिकारियों ने तीन मई से निरस्त ट्रेनों के चलने की संभावना जताई है।
यहां बता दें कि रेलवे ने 15 दिसंबर 2018 से 15 फरवरी 2019 तक एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को निरस्त किया था। इनमें कुछ ट्रेनों को कुंभ मेला के चलते फरवरी में चालू कर दिया गया। बाकी ट्रेनों का निरस्तीकरण मेंटिनेंस के नाम पर 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया। इस दौरान मेगा ब्लॉक लेकर ट्रैक मेंटिनेंस, स्लीपर बदलने आदि के काम हुए। हालांकि इनमें ज्यादातर ट्रेनों को 24 अप्रैल के बाद बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन

मेरठ-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस, मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस, सियालदह-आनंद विहार एक्सप्रेस, हरिहर नाथ एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का संचालन एक मई से शुरू करने के आदेश रेलवे बोर्ड ने दिए थे। बुधवार को लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर का निरस्तीकरण 10 मई तक बढ़ाने का आदेश आ गया। राज्यरानी एक्सप्रेस का संचालन एक मई से शुरू होने की उम्मीद थी, हालांकि रैक के अभाव में वह नहीं चल सकी। मुरादाबाद डिवीजन के डीआरएम तरुण प्रकाश ने बताया कि तीन मई से निरस्त ट्रेनें सुचारु रूप से चलने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी निरस्त रहेगी राज्यरानी एक्सप्रेस

बरेली। रैक की अनुपलब्धता के कारण मेरठ सिटी से दो मई को लखनऊ जाने वाली 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ जंक्शन राज्यरानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed