{"_id":"5cb24418bdec2214516f609a","slug":"111555186712-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाही-मीरगंज में वोटरों को आंतकित कर रहे गुंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाही-मीरगंज में वोटरों को आंतकित कर रहे गुंडे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लोकसभा चुनाव में शाही-मीरगंज में कुछ गुंडों के वोटरों को धमकाने की भी शिकायत आई है। आरोप है कि ये गुंडे मतदाताओं पर एक पार्टी को वोट देने का दबाव बना रहे हैं। उससे आतंकित कई लोगों ने निर्वाचन आयोग को शिकायत भेजी थी। इसकी मीरगंज के एसडीएम और सीओ को संयुक्त रूप से जांच करने का आदेश दिया गया है।
शाही और मीरगंज के कुछ लोगों ने निर्वाचन आयोग को शिकायत भेजी है कि शाही थाना क्षेत्र का अतहर नाम का एक बदमाश चुनाव के दौरान दहशत फैला रहा है। पुलिस पहले उसके ऊपर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई भी कर चुकी है। शिकायतकर्ताओं ने आयोग को भेजी शिकायत में यह भी कहा है कि अगर इस बदमाश पर शिकंजा न कसा गया तो वह चुनाव के दौरान माहौल बिगाड़ सकता है। आयोग के निर्देश के बाद इस मामले पर प्रशासन और पुलिस दोनों के अधिकारी सतर्क हो गए हैं। अधिकारियों ने इस मामले में शीघ्र कार्रवाई किए जाने की बात कही है।