{"_id":"5c86c4bcbdec221465557e72","slug":"111552336060-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश परीक्षा फॉर्म अब 14 तक भर सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रवेश परीक्षा फॉर्म अब 14 तक भर सकेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड प्रवेश परीक्षा की तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 14 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। 16 मार्च तक फीस जमा होगी। अभ्यर्थियों को चार दिन का वक्त आवेदन फॉर्म संशोधित करने के लिए दिया गया है। 13 से 17 मार्च तक अभ्यर्थी अपने फॉर्म में आंशिक संशोधन कर सकते हैं। वहीं एडवाइजरी बोर्ड ने प्रवेश परीक्षा की तिथि संशोधित कराने लिए शासन को प्रस्ताव भेजने की संस्तुति की है।
सोमवार को बीएड प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने का आखिरी मौका था। तिथि बढ़ाने और परीक्षा कार्यक्रम संशोधित करने के लिए स्टेट कोआर्डिनेटर प्रोफेसर बीआर कुकरेती की अध्यक्षता में एडवाइजरी बोर्ड की बैठक हुई। उसमें आवेदन की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया। प्रोफेसर कुकरेती ने बताया कि आवेदन के लिए तीन दिन का और मौका दिया गया है। सोमवार तक 4.75 लाख पंजीकरण हुए और 4.25 लाख ने फीस जमा की है। उम्मीद है कि साढ़े पांच लाख फॉर्म भर जाएंगे। पिछले साल के मुकाबले इस बार दो लाख ज्यादा फॉर्म भरे गए हैं। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को परीक्षा प्रस्तावित है, लेकिन चुनाव के चलते तिथि आगे बढ़ानी होगी। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। तमाम अभ्यर्थियों ने फॉर्म में गलतियां की हैं उनको संशोधित करने के लिए चार दिन का वक्त दिया है। अभ्यर्थी फोटो, हस्ताक्षर, विषय, पता संशोधित कर सकते हैं। अगर कोई बड़ी गलती है तो उसका संशोधन परीक्षा के बाद ही होगा।