फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जिले में छह और मंडल स्तर पर तीन उड़नदस्ते करेंगे छापेमारी

जिले में छह और मंडल स्तर पर तीन उड़नदस्ते करेंगे छापेमारी

Thu, 24 Jan 2019 01:58 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 24 Jan 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
जिले में छह और मंडल स्तर पर तीन उड़नदस्ते करेंगे छापेमारी
बरेली। फरवरी में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले स्तर पर छह उड़नदस्ते छापेमारी करेंगे। वहीं मंडल स्तर पर तीन उड़न दस्ते बनाए गए हैं। छापेमारी के दौरान छात्राओं की तलाशी लेने के लिए प्रत्येक उड़नदस्ते में एक-एक महिला शिक्षक को भी शामिल किया गया है। मंडल स्तर पर जेडी डॉॅ. प्रदीप कुमार, सहायक शिक्षा निदेशक एसएन सिंह, संस्कृत पाठशाला के उप निरीक्षक जसवंत सिंह के नेतृत्व में उड़नदस्ते का गठन किया गया है। जिले स्तर पर छह सचल दल बनाए गए हैं। डीआईओएस अचल कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान फरीदपुर के प्राचार्य अजीत कुमार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक मनभरन राम राजभर, जीआईसी के प्रिंसिपल रामपाल सिंह, बीएसए तनुजा त्रिपाठी, वित्त एवं लेखाधिकारी राम कुमार मौर्य के नेतृत्व में सचल दल गठित किए गए हैं। सचल दल के सदस्य ही केंद्र के अंदर जाएंगे। उनके साथ कोई कर्मचारी अंदर नहीं जाएगा। निरीक्षण की रिपोर्ट भी केंद्र पर दर्ज करनी होगी। नकल में पकड़े जाने पर सार्वजनिक परीक्षा अनुचित निवारण अधिनियम-1998 के तहत कार्रवाई की जाएगी। कंट्रोल रूम भी बना दिया गया है।
विज्ञापन


शिक्षक को सस्पेंड न करने पर प्रबंधक और प्रधानाचार्य को नोटिस
बरेली। मारपीट के मामले में सस्पेंड चल रहे धनीराम इंटर कॉलेज दमखोदा के शिक्षक कृष्ण पाल को हकीकत में सस्पेंड ही नहीं किया गया। प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने मामला दबा लिया। विभाग ने उसे परीक्षा केंद्र का अतिरिक्त वाह्य केंद्र व्यवस्थापक भी बना दिया। सूची जारी होने के बाद मामला खुला। अब डीआईओएस डॉ. अचल कुमार मिश्रा ने इस मामले में प्रबंधक और प्रधानाचार्य को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है। कार्रवाई होने के बाद भी शिक्षक को सस्पेंड नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed