फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बरेली नहीं मुरादाबाद-सहारनपुर रूट पर होगा टी-18 का ट्रायल

बरेली नहीं, मुरादाबाद-सहारनपुर रूट पर होगा 'ट्रेन 18' का ट्रायल

Sun, 18 Nov 2018 01:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Sun, 18 Nov 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
बरेली नहीं मुरादाबाद-सहारनपुर रूट पर होगा टी-18 का ट्रायल
ट्रेन 18 - फोटो : अमर उजाला
रविवार को सेमी हाईस्पीड ट्रेन का ट्रायल मुरादाबाद-सहारनपुर सेक्शन पर होगा। मंडलीय अधिकारियों ने ऐन मौके पर मुरादाबाद-बरेली सेक्शन पर ट्रायल को कैंसल कर दिया है। जानकारों की मानें तो ट्रेन दिसंबर तक यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी। ट्रायल सुबह नौ बजे से होगा।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि मुरादाबाद-बरेली सेक्शन पर दिल्ली और पंजाब से आने वाली ट्रेनों का लोड अधिक है। इससे सेमी हाईस्पीड ट्रेन के लिए ट्रैक खाली रखना मुश्किल है। मुरादाबाद से सहारनपुर 11 और दिल्ली से सहारनपुर 16 ट्रेनें हैं, इनमें साप्ताहिक और स्पेशल ट्रेनें शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन


मुरादाबाद सूत्रों के मुताबिक रविवार को मुरादाबाद से बरेली ट्रायल होना था लेकिन अब मुरादाबाद से सहारनपुर रूट पर होगा। दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी 194 किलोमीटर है। सूत्रों की मानें तो टी-18 और टी-20 ट्रेनें 2016 के रेल बजट के रफ्तार मिशन का हिस्सा है। तत्कालीन रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने परिकल्पना का मॉडल प्रस्तुत किया था, लेकिन योजना धरातल पर आने में करीब पौने तीन साल लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे का उम्मीद है कि भविष्य में चेयरकार वाली टी-18 इंटरसिटी की जगह लेगी, इसमें यात्रा करने के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं होंगी। टी-20 ट्रेन का संचालन वर्ष 2020 में होने की संभावना है। इसीलिए ट्रेन का नाम टी-20 रखा गया है, लेकिन यह ट्रेन दिल्ली-मुंबई और अन्य मेट्रो रूटों पर चलेगी। ट्रेन में एसी फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड और स्लीपर कोच होंगे।

मुरादाबाद-बरेली सेक्शन व्यस्त होने के कारण टी-18 का ट्रायल सहारनपुर रूट पर होगा। ट्रायल आठ दिन होना है। - शरद श्रीवास्व, एडीआरएम मुरादाबाद डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed