{"_id":"5b48e8444f1c1b3e748b4775","slug":"111531504708-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि ने 24 लॉ कॉलेजों में प्रवेश पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि ने 24 लॉ कॉलेजों में प्रवेश पर लगाई रोक
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) से मान्यता का प्रमाण पत्र न मिलने के कारण एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 24 लॉ कॉलेजों में प्रवेश पर रोक लगा दी है। इनमें से जिन कॉलेजों ने प्रवेश ले लिए हैं उनको भी निरस्त कर दिया गया है। विश्वविद्यालय ने इन कॉलेजों की सूची भी जारी कर दी है। प्रमाण पत्र न दे पाने वाले कॉलेजों की सूची में बरेली कॉलेज भी शामिल है। बरेली कॉलेज ने एलएलबी के प्रवेश रोक दिए हैं। वहीं विश्वविद्यालय ने पत्र जारी कर छात्रों को सूचित किया है कि प्रवेश लेने से पहले कॉलेजों की मान्यता जरूर चेक कर लें।
एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने के बाद 26 मई को विश्वविद्यालय ने सभी लॉ कॉलेजों को पत्र जारी कर एक सप्ताह के भीतर बीसीआई का अनुमति पत्र जमा करने के निर्देश दिए थे। बीए एलएलबी कराने वाले 15 कॉलेजों में से 6 ने और एलएलबी कराने वाले 32 कॉलेजों में से 18 ने प्रमाण पत्र नहीं दिया। बीसीआई से बिना मान्यता मिले ही कई कॉलेजों ने प्रवेश ले लिए। अब विश्वविद्यालय इन पर कार्रवाई कर रहा है।
एलएलबी के प्रवेश मेरिट से होने थे इसी कारण बरेली कॉलेज ने मेरिट जारी नहीं की। विश्वविद्यालय ने बिना प्रमाण पत्र के प्रवेश लेने को अवैध माना है। सभी लॉ कॉलेजों के प्रवेश निरस्त कर दिए हैं और जहां अभी प्रवेश नहीं हुए वहां रोक लगा दी है। कॉलेजों की सूची जारी कर छात्रों को निर्देशित किया है कि वो एडमिशन से पहले कॉलेज की मान्यता जरूर चे कर लें। अगर वह प्रवेश लेते हैं तो वह इसके खुद जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
पिछले साल भी मान्यता का मामला तूल पकड़ा था
पिछले साल एलएलबी के प्रवेश मेरिट की जगह एंट्रेंस से हुए थे। पिछले साल भी मान्यता प्रमाण पत्र को लेकर विवाद हुआ था। बरेली कॉलेज और केजीके कॉलेज में काउंसलिंग से प्रवेश होने थे जो काफी विलंब से हो पाए थे। बता दें कि बीसीआई निरीक्षण करके प्रवेश की अनुमति देता है। पिछले साल एक साल कॉलेजों को नवीनीकरण मिल गया था, लेकिन इस बार अब तक नवीनीकरण नहीं मिला है जिस कारण विश्वविद्यालय ने ये कार्रवाई की है।
इन कॉलेजों में बीए एलएलबी के प्रवेश पर रोक
- श्रीजी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल एंड वोकेशनल एजूकेशन एंड रिसर्च बरेली
- हाफिज रहमत खान लॉ डिग्री कॉलेज, पीलीभीत
- कृष्णा कॉलेज ऑफ लॉ, बिजनौर
- धामपुर लॉ कॉलेज, धामपुर बिजनौर
- नार्थ इंडिया कॉलेज ऑफ लॉ, नजीबाबाद बिजनौर
- हाकिम माहताबुद्दीन हाशमी लॉ कॉलेज, अमरोहा
इन कॉलेजों में एलएलबी के प्रवेश पर लगी रोक
- बरेली कॉलेज बरेली
- केदारनाथ गिरधारी लाल खत्री कॉलेज मुरादाबाद

- एशियन विधि एवं न्यायिक विज्ञान महाविद्यालय खामपुर नवाबगंज बरेली
- हाफिज रहमत खान लॉ डिग्री कॉलेज पीलीभीत
- बांके बिहारी कॉलेज ऑफ लॉ उझानी बदायूं
- रामपुर कॉलेज ऑफ लॉ
- श्री धर्मजीत सिंह विधि महाविद्यालय मिर्जापुर शाहजहांपुर
- यूनीक कॉलेज ऑफ लॉ मुरादाबाद
- न्यू सैनिक कॉलेज ऑफ लॉ बिलारी मुरादाबाद
- कृष्णा महाविद्यालय ठाकुरद्वारा मुरादाबाद
- कृष्णा कॉलेज ऑफ लॉ बिजनौर
- धामपुर लॉ कॉलेज धामपुर बिजनौर
- लक्ष्य कॉलेज ऑफ लॉ सियोहरा बिजनौर
- नार्थ इंडिया कॉलेज ऑफ लॉ नजीबाबाद बिजनौर
- तेजू सिंह मेमोरियल लॉ कॉलेज शाहबाजपुर गजरौला जेपी नगर
- हाकिम माहताबुद्दीन हाशमी लॉ कॉलेज अमरोहा
- कुंदन सिंह मेमोरियल कॉलेज ऑफ लॉ अमरोहा