फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   More then 150 colleges to be locked down

मंडल में 150 से ज्यादा माध्यमिक स्कूलों में लगेगा ताला

Sat, 30 Jun 2018 07:13 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 30 Jun 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
More then 150 colleges to be locked down
school
मंडल में 15 साल पहले तत्कालीन माध्यमिक शिक्षामंत्री नैपाल सिंह के कार्यकाल में स्कूलों को रेबड़ी की तरह बांटी गई मान्यता अब समाप्त करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। मान्यता लेने के 15 वर्ष बाद भी ये स्कूल मानक पूरे नहीं कर पाए हैं। अब इनकी मान्यता खत्म करने की तैयारी है। मंडल में एसे स्कूलों की संख्या 150 से ज्यादा है, जबकि माध्यमिक शिक्षा परिषद के रुहेलखंड परिक्षेत्र में ऐसे स्कूल 338 हैं। बरेली जिले में 72 स्कूलों में ताले लगने हैं। मान्यता प्रत्याहरण के लिए इन सभी स्कूलों को गुरुवार से नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पूर्व शिक्षामंत्री नैपाल सिंह के कार्यकाल में इन स्कूलों को धारा 9 (4) के तहत मान्यताएं प्रदान की गईं थीं। इन स्कूलों में मानक पूरे नहीं थे, मानक के अनुसार भवन भी नहीं थे। इसके बावजूद मान्यता देने पर उस वक्त भी काफी विरोध हुआ था, लेकिन फिर मामला ठंडे बस्ते में चला गया। 15 वर्ष बाद भी ये स्कूल मानक पूरे नहीं कर पाए हैं। अब शासन इनकी मान्यता खत्म करने की कार्रवाई कर रहा है। बरेली और मुरादाबाद मंडल में 338 विद्यालयों की मान्यता समाप्त होगी। बरेली जिले में 72 स्कूल हैं, जिनमें मान्यता खत्म होने के बाद ताले लग जाएंगे। इन स्कूलों में नौ और 10 तक की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। बोर्ड कार्यालय से इनकी सूची जारी होने के बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक ने मंडल के चारों जिलों के डीआईओएस को स्कूलों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई में जुटा विभाग
क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय से सूची जारी होने के बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक और डीआईओएस कार्यालय से कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई। डीआईओएस कार्यालय की तरफ से सभी 72 विद्यालयों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नए सत्र में इन विद्यालयों पर ताला लगेगा। जो छात्र यहां पहले से ही पढ़ रहे होंगे उनको पास के ही दूसरे विद्यालयों में शिफ्ट किया जाएगा। डीआईओएस अचल कुमार मिश्रा ने बताया कि 72 विद्यालयों पर मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई होनी है। सभी को नोटिस भेजा जा रहा है। इनके यहां पढ़ रहे छात्रों को दूसरे विद्यालयों में शिफ्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कक्षा छह से दस तक के लिए ये हैं मानक

-आठ गुणा छह वर्ग मीटर के पांच शिक्षण कक्ष
-आठ गुणा छह वर्ग मीटर का पुस्तकालय कक्ष
-नौ गुणा छह वर्ग मीटर की तीन लैब कक्ष
-चार गुणा तीन वर्ग मीटर के दो प्रशासनिक कक्ष
-छह गुणा पांच के दो वैकल्पिक कक्ष
- खेल मैदान और बाउंड्री बाल होनी चाहिए।
कक्षा 6 से 10 तक की मान्यता के लिए कुल 13 कक्ष होने चाहिए।


शहर के इर्दगिर्द बिना मान्यता के भी चल रहे हैं 52 स्कूल
बरेली। शहर के आसपास के क्षेत्रों में करीब 52 स्कूल बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं। कई बार इनकी सूची जारी हुई, लेकिन विद्यालयों पर कार्रवाई नहीं हो सकी। इन स्कूलों के पास बेसिक शिक्षा विभाग से कक्षा पांच और आठ तक की मान्यता है, लेकिन यहां नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाएं संचालित होती हैं। इस बार शासन ने आदेश भी जारी कर दिया है कि बिना मान्यता वाले स्कूलों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। यानी इस तरह के स्कूल बंद तो कराए ही जाएंगी साथ ही स्कूल संचालकों से मोटा जुर्माना भी वसूला जाएगा। जो स्कूल यहां अपने डमी छात्र पढ़ाते हैं उन पर भी कार्रवाई की जाए। बता दें कि बड़ी संख्या में ऐसे स्कूल हैं जिनके पास खुद की मान्यता नहीं है, लेकिन वह अपने यहां कक्षा बारह तक के छात्रों को पढ़ाते हैं। उनके नाम डमी छात्रों के रूप में किसी दूसरे विद्यालय में लिखवाते हैं। शासन ने निर्देश जारी किए हैं कि ऐसे स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाए जो इनके छात्रों केा अपने यहां डमी छात्रों के रूप में पढ़ाते हैं। डीआईओएस अचल कुमार मिश्रा का कहना है कि दो जुलाई से विद्यालय खुल रहे हैं। इसके बाद अभियान चलाकर बिना मान्यता वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। मंडल में 150 से ज्यादा स्कूलों की मान्यता समाप्त की जानी है। संबंधित जिलों के डीआईओएस को कार्रवाई के लिए पत्र भेज दिया है। - अंजना गोयल, संयुक्त शिक्षा निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed