फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चपरासी के बेटे को स्कूल ने मुफ्त पढ़ाया गुरुदक्षिणा में 80 फीसदी अंक

चपरासी के बेटे को स्कूल ने मुफ्त पढ़ाया गुरुदक्षिणा में 80 फीसदी अंक

Sat, 10 Jun 2017 01:25 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
चपरासी के बेटे को स्कूल ने मुफ्त पढ़ाया गुरुदक्षिणा में 80 फीसदी अंक
बरेली। कक्षा नौ में 60 फीसदी अंक पाने वाले राधे मोहन हाईस्कूल परीक्षा में 80 फीसदी अंक पाएगा इसका किसी को भी अंदाजा नहीं था। पिता राम सिंह सरस्वती विद्या मंदिर बृजलोक में चपरासी के पद पर कार्यरत हैं और बेटा जयनारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पढ़ता है। स्कूल की फीस से लेकर किताबों का खर्चा तक स्कूल ने उठाया। नतीजा रहा कि राधे मोहन ने शिक्षकाें का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

श्रीराम विहार कालोनी में रहने वाले श्रीराम सिंह के बेटे राधे मोहन का कहना है कि वह नेवी के लिए तैयारी करना चाहते हैं। इसकी प्रेरणा उनका अपने कालोनी में रहने वाले एक सुभाष भैय्या से मिली है जो खुद नेवी में हैं। अपने भाई बहनाें में सबसे बड़े राधे कहते हैं कि उन्होंने गणित के लिए कोचिंग लगाई थी, बाकी सभी विषयाें के लिए सिर्फ स्कूल पर निर्भर रहा। राधे के पिता श्रीराम की खुशी का ठिकाना नहीं है। उनको शिक्षक भी बधाई दे रहे हैं और स्टाफ भी। श्रीराम कहते हैं कि वह पिछले 22 साल से अधिक समय से स्कूल में काम कर रहे हैं। हिंदी में 86, अंग्रेजी में 87, गणित में 72, विज्ञान में 90, सामाजिक विषय में 84 और कला में 84 अंक पाने वाले राधे मोहन के शिक्षकों ने बताया कि नौंवीं कक्षा में 60 फीसदी अंक राधे ने पाए थे लेकिन इसके बाद उसने पढ़ाई में काफी जोर लगा दिया। इंटरमीडिएट में गणित विषय चुनकर राधे नेवी में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed