{"_id":"6621acfee33fe7c297065554","slug":"11-people-including-former-mayor-supriya-aron-filed-nominations-bareilly-news-c-4-vns1013-384285-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन समेत 11 लोगों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन समेत 11 लोगों ने किया नामांकन
विज्ञापन
बरेली। आंवला और बरेली लोकसभा सीट से दावेदारी के लिए बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में हलचल रही। सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने परचे का दूसरा सेट दाखिल किया। उनकी पत्नी पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में परचा भरा। आंवला सीट से बसपा प्रत्याशी आबिद अली ने भी नामांकन किया।
मंगलवार को सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन परचा दाखिल करने निर्धारित समय से दो मिनट की देरी से पहुंचे थे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें बैरियर पर रोक दिया था। इस पर नोकझोंक भी हुई थी। बृहस्पतिवार को प्रवीण दोबारा कलक्ट्रेट पहुंचे और परचे का दूसरा सेट दाखिल किया। उनकी पत्नी पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन भी परचा दाखिल करने पहुंचीं। बताया कि उन्होंने सपा प्रत्याशी के समर्थन में एहतियातन परचा भरा है। यह चुनावी रणनीति का हिस्सा है। सब कुछ ठीक रहा तो वे नाम वापसी के दिन नामांकन वापस लेंगी।
इन्होंने भी ठोंकी ताल
बरेली सीट से पीस पार्टी के इरशाद अली अंसारी, निर्दलीय अंकित गोयल, रमेश चंद्र, महेंद्र पाल, वसीम मियां, आशीष गंगवार ने परचा भरा। आंवला सीट से वंचित समाज इंसाफ पार्टी के प्रेमपाल सागर, बहुजन मुक्ति पार्टी के मक्खन लाल, निर्दलीय विवेक कुमार ने नामांकन कराया।