{"_id":"68893fbf069b07bc620c0944","slug":"102-railway-crossings-of-izzatnagar-division-will-be-illuminated-by-solar-energy-bareilly-news-c-4-vns1074-692444-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सौर ऊर्जा से रोशन होंगी इज्जतनगर मंडल की 102 रेलवे क्रॉसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सौर ऊर्जा से रोशन होंगी इज्जतनगर मंडल की 102 रेलवे क्रॉसिंग
विज्ञापन
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से सभी रेलवे क्रॉसिंग पर सोलर लाइटें लगवाई जाएंगी। इज्जतनगर मंडल में आने वाली 102 क्रॉसिंग पर अगले माह से सोलर पैनल लगाने का काम शुरू होगा। इससे बिजली आपूर्ति ठप होने पर भी क्रॉसिंग पर अंधेरा नहीं होगा। गेटमैन को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और हादसों का खतरा भी कम होगा।
पूर्वोत्तर रेलवे ऊर्जा संरक्षण और ग्रीन ऊर्जा की दिशा में काफी समय से काम कर रहा है। मंडल मुख्यालय, इज्जतनगर रेलवे कारखाना समेत लगभग सभी स्टेशनों पर सौर ऊर्जा पैनलों के जरिए बिजली उत्पादन किया जा रहा है। अभी रेलवे क्रॉसिंग पर यह व्यवस्था नहीं है। मंडल की 102 रेलवे क्रॉसिंग ऐसी हैं जहां बिजली होने पर अंधेरा हो जाता है। क्रॉसिंग पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद हो जाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकांश रेलवे क्रॉसिंग पर लाइट होने से हादसे का अंदेशा रहता है।
प्रत्येक रेलवे क्रॉसिंग पर अब 640 वॉट क्षमता वाले सोलर पैनल (बैट्री बैकअप के साथ) लगाए जाएंगे। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ, वाराणसी मंडल में सोलर पैनल लगाने का काम शुरू हो गया है। इज्जतनगर मंडल में भी काम जल्द शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -
1100 किमी रेल लाइन की जाएगी कवर
- इज्जतनगर मंडल के तहत 1100 किमी रेल लाइन आती है। मंडल की सीमाएं उत्तराखंड के लालकुआं, टनकपुर, काठगोदाम, रामनगर से लेकर पीलीभीत, बरेली, बदायूं, कासगंज, मथुरा तक हैं। कासगंज से कन्नौज, अनवरगंज के अलावा भाजीपुरा से पीलीभीत, मैलानी, लखीमपुर, सीतापुर, पीलीभीत से बीसलपुर, शाहजहांपुर तक फैली हैं। अन्य ब्रांच लाइनें भी शामिल हैं। इन सभी रेल लाइनों पर जहां पर भी क्रासिंग हैं, वहां सोलर लाइटें लगवाई जाएंगी।