फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बदले हुए रेल मार्ग से चलेगी गरीब नवाज एक्सप्रेस

बदले हुए रेल मार्ग से चलेगी गरीब नवाज एक्सप्रेस

Wed, 08 May 2019 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
बदले हुए रेल मार्ग से चलेगी गरीब नवाज एक्सप्रेस
14 मई तक चार स्पेशल ट्रेनें नहीं चलेंगी
विज्ञापन

क्रासर
बरौनी-दिल्ली 14 मई तक तो नई दिल्ली-बरौनी 12 तक निरस्त
कई ट्रेनों के रास्ते बदले तो कुछ ट्रेनें देरी से चलाई जाएंगी
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। ईसीआर के सोनपुर मंडल में प्री नॉन इंटरलॉकिंग के चलते बरौनी-दिल्ली(04023) और बरौनी-नई दिल्ली (04403) स्पेशल ट्रेनें रद्द रहेंगी। इन ट्रेनों का अप-डाउन दोनों दिशा से अलग-अलग तारीखों में संचालन नहीं होगा। इसके अलावा कई ट्रेनों के रास्ते बदले गए हैं तो कुछ ट्रेनें देरी से चलेंगी।

बरौनी से दिल्ली जाने वाली बरौनी-दिल्ली स्पेशल ट्रेन (04023) 07, 10 और 14 मई को नहीं चलेगी। जबकि दूसरी तरफ से ये ट्रेन नौ और 13 मई को रद्द रहेगी। वहीं नई दिल्ली-बरौनी एसी स्पेशल (04403) सात और दस मई को रद्द रहेगी। जबकि दूसरी तरफ से ये ट्रेन नौ और 12 मई को नहीं चलेगी। दूसरी ओर नई दिल्ली-डिब्र्ूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस नौ और 13 मई को छपरा-सोनपुर- शाहपुर पटोरी-बरौनी- खगड़िया की बजाए छपरा-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बरौनी होकर चलाई जाएगी। गरीब नवाज एक्सप्रेस नौ मई, अमृतसर डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस दस मई को छपरा-मुजफ्फ रपुर-समस्तीपुर के रास्ते चलाई जाएगी। अमृतसर से सहरसा जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस 9, 12 और 13 मई को छपरा-मुजफ्फ रपुर-समस्तीपुर-बरौनी होेकर चलेगी। आनंद विहार टर्मिनल से सहरसा जाने वाली पुरबिया एक्सप्रेस दस मई को छपरा-पहलेजा घाट-पटना-मोकामा-बरौनी बाई पास के रास्ते चलेगी। इसके अलावा गरीब नवाज एक्सप्रेस को दस और 12 मई को किशनगंज स्टेशन से दो घंटे देरी से छूटेगी। सहरसा से 12 मई को चलने वाली पुरबिया एक्सप्रेस सहरसा से एक घंटे देरी से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed