{"_id":"5cd1d08ebdec22073964e70e","slug":"101557254286-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहवीं में अपूर्व और दसवीं में पल्लवी जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारहवीं में अपूर्व और दसवीं में पल्लवी जिला टॉपर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। काउंसिल फॉर द स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) ने बारहवीं (आईएससी) और दसवीं (आईसीएसई) के परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिए। बारहवीं में जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोधीपुर के अपूर्व मौर्य ने 95.5 फीसदी अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। वहीं दसवीं में होली एंजिल्स स्कूल चिनौर की छात्रा पल्लवी ने 94.8 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉप किया। दोपहर बाद जारी रिजल्ट देखकर छात्र उत्साह से भरे नजर आए। इस बार भी बेटियों का दबदबा रहा।
बारहवीं में होली एंजिल्स स्कूल की काव्या ने 94 फीसदी अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। मोहित कुमार शर्मा ने 93.37 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं दसवीं में होली एंजिल्स के छात्रों का दबदबा रहा। यहां के नौ छात्रों ने जिले में टॉप-10 में जगह बनाई। प्रभप्रीत कौर 92 फीसदी अंकों के साथ दूसरे, 90 फीसदी अंकों के साथ मानव जिले में तीसरे स्थान पर रहे। दोपहर बाद तीन बजे के बाद रिजल्ट घोषित होती स्कूल संचालकों और प्रधानाचार्यों ने रिजल्ट निकालकर टॉपर्स जानने की उत्सुकता दिखाई। स्थिति स्पष्ट होते ही प्रधानाचार्यों ने मेधावी विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराकर मुबारकबाद दी। रिजल्ट देखते ही विद्यार्थी उछल पड़े और एक दूसरे को गले मिलकर शुभकामनाएं दीं। जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य सपना मैसी ने बताया कि उनके स्कूल से 12वीं में 69 विद्यार्थी थे जिसमें 67 पास हुए। 10वीं में 99 बच्चों ने परीक्षा दी और 89 उत्तीर्ण हुए। होली एंजिल्स स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर एनी ने बताया कि उनके स्कूल में 12वीं में 67 और 10वीं में 109 विद्यार्थी थे। रिजल्ट सौ फीसदी रहा। डान एंड डोना के प्रबंध निदेशक अंशुल अंचल ने बताया कि उनके यहां से 12वीं में 40 और 10वीं में 48 विद्यार्थी थे जिसमें सभी ने सफलता हासिल की।