फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ‘सराब’ जनता के लिए हानिकारक: लक्ष्मीनारायण

‘सराब’ जनता के लिए हानिकारक: लक्ष्मीनारायण

Sat, 30 Mar 2019 01:39 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 30 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
‘सराब’ जनता के लिए हानिकारक: लक्ष्मीनारायण
फरीदपुर/ बरेली। प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि सपा-रालोद और बसपा का गठबंधन ‘शराब’ की तरह है। ‘शराब‘ जनता को नुकसान पहुंचाती है। जनता ‘शराब’ से दूर रहकर भाजपा को वोट देगी तो केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में फिर से मजबूत सरकार बनेगी।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा की ओर से आयोजित किसान सम्मेलन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जितने काम गरीबों के लिए किए हैं, उतने किसी ने नहीं किए। पीएम ने पहली बार पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया, जबकि मनमोहन सरकार कभी यह काम नहीं कर सकी। चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि गांव-गांव और गली-गली मोदी मय है। मोदी जी अकेले ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने कुंभ में सफाई कर्मचारियों के इस तरह पैर धोए, जिस भगवान कृष्ण ने सुदामा के धोए थे। सांसद धर्मेँद्र कश्यप ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के लिए खजाना खोल दिया है। अब तक सरकारों ने केवल किसानों से वोट लिए। विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल ,लोकसभा प्रभारी रामगोपाल मिश्रा, जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर, महाराज सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन क्षेत्रीय संयोजक अनिल राणा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed