फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   महाशिवरात्रि पर भंडारा कर गंदगी फैलाने पर बाबा का चालान

महाशिवरात्रि पर भंडारा कर गंदगी फैलाने पर बाबा का चालान

Tue, 05 Mar 2019 12:19 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर भंडारा कर गंदगी फैलाने पर बाबा का चालान
बरेली। महाशिवरात्रि के लिए नगर निगम की ओर से शिव मंदिरों में साफ-सफाई कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई, लेकिन जब सोमवार को जब प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी संजीव प्रधान वनखंडीनाथ मंदिर का हाल देखने पहुुंचे तो पाया कि वहां भंडारा करने के बाद ‘बाबा जी’ हर तरफ कूड़ा बिखरा छोड़ गए हैं। इस पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने हाथ के हाथ यहां भंडारा करने वाले बाबा का चालान करा दिया। मंदिर के आसपास देखा तो दुकानदारों ने भी गंदगी फैला रखी थी। इस पर गंदगी फैलाने वाले चार दुकानदारों का भी चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

सफाई को लेकर नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. काफी गंभीरता दिखा रहे हैं। सोमवार सुबह वह स्वयं और प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी संजीव प्रधान मंदिरों की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकल पड़े। अलखनाथ, वनखंडीनाथ, तपेश्वरनाथ आदि मंदिरों पर निरीक्षण किया। वनखंडीनाथ मंदिर पर प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने देखा कि भंडारे के बाद पत्तल और जूठन वहीं सड़क पर छोड़ दी गई थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए तो भंडारा करने वाले बाबा शैतान सिंह का चालान किया गया। इसके अलावा सड़क पर भी कुछ दुकानदारों ने गंदगी कर रखी थी। इस पर अर्जुन सिंह, निहाल समेत चार दुकानदारों के भी चालान किए गए। आगे से गंदगी फैलाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


प्रतिबंध के बावजूद मंदिरों में पहुंची पॉलीथिन
महाशिवरात्रि पर प्रतिबंध के बावजूद जमकर पॉलीथिन का प्रयोग किया गया। मंदिरों के अंदर और बाहर पॉलीथिन की थैलियों में दूध लेकर शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक सुबह से शाम तक चलता रहा। मंदिर परिसर में वितरित प्रसाद और ठंडाई में भी पॉलीथिन के डिस्पोजल गिलास का प्रयोग किया गया। कमेटियों ने इसे रोकने केलिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। पुलिस और प्रशासन समेत नगर निगम और कैंट बोर्ड भी अपने-अपने क्षेत्र में इस प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के बजाय मूकदर्शक बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वनखंडीनाथ मंदिर में बाबा शैतान सिंह ने भंडारा कराने के बाद गंदगी वहीं छोड़ दी थी। उनके समेत पांच दुकानदारों के चालान किए गए हैं। यह चालान सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में भेजे जाएंगे, वहां से जुर्माना निर्धारित किया जाएगा। - संजीव प्रधान, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी

बाबा शैतान सिंह ने वनखंडीनाथ मंदिर पर भंडारा नहीं कराया था। उनका आगे दूसरा मंदिर है, वहां भंडारा किया होगा। हमारे मंदिर का इससे कोई लेना-देना नहीं है। भंडारे के बाद लोगों को सफाई के लिए कहा जाता है। - सुरेश राठौर, अध्यक्ष, वनखंडीनाथ मंदिर समिति


भंडारा में भांग का प्रसाद बांटा था। सिर्फ गिलास का कूड़ा हुआ था। आयोजन के बाद हमने तो लड़कों को लगाकर झाड़ू लगवाई थी और सब कूड़ा हटवा दिया था। फिर भी क्यों चालान कर दिया, हमें नहीं पता। - बाबा शैतान सिंह, भंडारा आयोजक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed