फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अभिनंदन की रिहाई पर मस्जिद से सड़कों तक जश्न

अभिनंदन की रिहाई पर मस्जिद से सड़कों तक जश्न

Sat, 02 Mar 2019 01:10 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
अभिनंदन की रिहाई पर मस्जिद से सड़कों तक जश्न
अभिनंदन की रिहाई पर मस्जिद से सड़कों तक जश्न - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान से रिहा किए जाने पर मस्जिद से लेकर सड़कों तक जश्न का माहौल रहा। खुशी में कहीं मिठाइयां बांटी गईं तो कहीं आतिशबाजी छोड़ी गई।
विज्ञापन

जुमे की नमाज के बाद नमाजियों ने पायलट अभिनंदन के रिहा होने पर खुशी का इजहार की। जन सेवा टीम के लोगों ने शहर की मस्जिदों में अमन-चैन की दुआ की। जुमे की नमाज के बाद सुभाषनगर की साबरी मस्जिद, नौ महला मस्जिद, खन्नू मोहल्ला की दादा मियां मस्जिद, मलूकपुर की मुफ्ती आजम मस्जिद आदि में वतन की मुश्किलों को आसान करने की भी दुआ की गई। इसी तरह घरों पर महिलाओं और बच्चों ने भी दुआ की। दुआ में शामिल होने वालों में पम्मी खान वारसी, नसीम उल्लाह खान, सलीम अहमद खां, मौलाना जैनुल आबेदीन, इसराफील खान, सलीम अहमद खान, राशमी खान, नेहाल खान, मोहसिन इरशाद सहित बड़ी संख्या में लोग थे।
विज्ञापन

पायलट अभिनंदन की वतन वापसी पर आईएमसी ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। पार्टी के तमाम कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ अय्यूब खां चौराहे पर पहुंचे जहां विंग कमांडर के स्वागत लिखी तख्तियां प्रदर्शित करते हुए खुशी का इजहार किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का समर्थन बंद करे। अब भी सबक नहीं सीखा तो समझ ले कि इस देश का हर नौ जवान अभिनंदन है। इसमें प्रवक्ता नफीस खान, अफजाल बेग, नदीम खान, मुनीर इदरीसी, जफर बेग, इफ्तेखार कुरैशी, सुल्तान मिर्जा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाज सेवा मंच की ओर से गौस पाक के झंडे शरीफ पर मुतवल्ली, सैयद फराज ने अमन-चैन की दुआ की। साथ ही अभिनंदन के सकुशल देश वापसी पर मिठाई बांटी गईं। इसके अलावा आतंकवाद के खात्मे के लिए दुआ की गई। इसमें मंच के अध्यक्ष नदीम शमसी, बृजेंद्र प्रताप सिंह, अतीक निजामी, मिलन शर्मा, शावेज हाशमी, सलमान रजा आदि मौजूद रहे। युवा बरेली सेवा क्लब की ओर से जुमे की नमाज के बाद युवाओं ने विंग कमांडर की रिहाई पर जश्न मनाया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताया। इसमें क्लब अध्यक्ष गुलफाम अंसारी, चंगेज खान, डॉ. परवेज, समद मेंहदी, परवेज अहमद, फैज खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed