{"_id":"5c798ab1bdec2211df414650","slug":"101551469233-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" भारत के साथ दुश्मन देश कर सकते हैं विश्वासघात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत के साथ दुश्मन देश कर सकते हैं विश्वासघात
विज्ञापन
Somalia car blast
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। वर्तमान में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध सी स्थिति बनी हुई है, लेकिन युद्ध होगा कि नहीं यह सवाल सभी के मन में कौंध रहा है। तो वहीं ज्योतिषाचार्यों के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच 2019 में किसी बड़े युद्ध की आशंकाएं कम हैं, लेकिन सीमाओं पर स्थिति तनावपूर्ण होने की आशंका है। कारण, भारत की कुंडली में तीसरे घर में सूर्य, बुध, शुक्र, शनि एवं चंद्रमा पांच ग्रहों की युति समेत कालसर्प दोष होने से भारत को पड़ोसी देशों से विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है।
ज्योतिषाचार्य पं. अनुराग शंखधार के मुताबिक भारत की कुंडली वृषभ लग्न की है, जिसके स्वामी शुक्र हैं। वृषभ लग्न व लग्नेश शुक्र दोनों को ही स्वभाव से शांत माना जाता है। हालांकि, अत्यधिक अति होने के बाद भारत उग्रता का परिचय देगा। वहीं, पाकिस्तान की कुंडली को देखा जाये तो वह मेष लग्न की बनती है जिसके स्वामी मंगल हैं। ऐसे में मेष लग्न व लग्नेश मंगल दोनों की प्रकृति में आक्रामकता होती है। मंगल होने से उग्रता पाकिस्तान के स्वभाव में निहित है, जिसकी गणना के अनुसार यदि भारत ने कोई हमला किया तो पाकिस्तान भारत से बदला लेने के लिए देश में बड़े पैमाने पर आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे सकता है, जिसके जवाब में भारत, पाकिस्तान के खिलाफ जंग छिड़ने की आशंका है। ग्रहों के बीच मैत्री न होने से भी दोनों देश एक दूसरे को राजनीतिक रूप से हमेशा नीचा दिखाने का प्रयास करते रहेंगे।
टकराएंगे चंद्रमा और बुध
ज्योतिषाचार्य पं. नीरज शर्मा के अनुसार युद्ध की पहल पाक कर सकता है। वहीं भारत की कुंडली में कर्क राशि का चंद्रमा तीसरे भाव में होने से और चंद्रमा की महादशा होने से भारत की स्थिति मजबूत रहेगी। राशिनुसार भारत की राशि कर्क है जो शांति की पहचान है। वहीं पाकिस्तान की राशि मिथुन है जिसके स्वामी बुध हैं। चंद्रमा से बुध का संबंध शत्रुवत माना जाता है।
विज्ञापन
केतु व शनि बिगाड़ सकते हैं हालात
ज्योतिषाचार्य प्रदीप द्विवेदी के मुताबिक नव संवत्सर का आरंभ कन्या लग्न व तुला राशि में हो रहा है। मार्च में राहू भारत की राशि से निकल कर राशि से 12वें स्थान में चले जाएंगे। इसी समय केतु का शनि के साथ आना रिश्तों में कड़वाहट बढ़ाएगा। अप्रैल से अगस्त तक के बीच बृहस्पति व शनि के वक्री होने से दोनों देशों को सावधानी बरतनी होगी। परिस्थितियां तनावपूर्ण रहेंगी।