फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सीबीएसई की परीक्षाएं आज से, सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षक तैनात

सीबीएसई की परीक्षाएं आज से, सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षक तैनात

Sat, 02 Mar 2019 01:11 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई की परीक्षाएं आज से, सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षक तैनात
बरेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं शनिवार को अंग्रेजी के पेपर (बारहवीं) के साथ शुरू हो रही हैं। हाईस्कूल की परीक्षा सात मार्च से शुरू होगी। हालांकि, कुछ वोकेशनल विषयों की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। परीक्षा के लिए बारह केंद्र बनाए गए हैं। पहली बार सभी केंद्रों पर सीबीएसई ने पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। इस बार प्रश्नों में विकल्प मिलेंगे।
विज्ञापन

इस बार दसवीं में 6348 और बारहवीं में 5691 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के लिए केवी जेआरसी, केवी जेआरसी दो, केवी इफको, बिशप कोनरॉड, आर्मी स्कूल, वुडरो पब्लिक स्कूल, केवी एनईआर, राधा माधव पब्लिक स्कूल, सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल, केवी आईवीआरआई, सेक्रेड हार्ट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माधवराव सिंधिया स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे से परीक्षा होगी। विद्यार्थियों को सुबह दस बजे पहुंचना होगा। इस बार एडमिट कार्ड के साथ स्कूल का आईडी कार्ड लाना अनिवार्य होगा। सीबीएसई ने इस बाबत आदेश जारी किए हैैं। कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा होगी। सीबीएसई कोऑर्डिनेटर दीपक अग्रवाल ने बताया कि इस बार सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे। विद्यार्थी एडमिट कार्ड के साथ स्कूल का आईडी कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं।
विज्ञापन

विकल्प मिलने से विद्यार्थियों को सहूलियत
अभी तक सीबीएसई प्रश्नों में विकल्प नहीं देता था। सभी प्रश्न अनिवार्य रूप से हल करने होते थे। विद्यार्थियों ने कई बार मांग भी उठाई कि अन्य बोर्ड की तरह विकल्प मिलने चाहिए। इस बार सीबीएसई ने नई व्यवस्था लागू की है, जिससे विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। अगर कोई प्रश्न कठिन है तो विद्यार्थी उसे छोड़कर च्वाइस वाला प्रश्न हल कर सकता है। हालांकि, कुछ प्रश्नों में ही विकल्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed