फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दरवाजा और मोबाइल बंद करके हुई सफाई व्यवस्था की बैठक

दरवाजा और मोबाइल बंद करके हुई सफाई व्यवस्था की बैठक

Thu, 21 Feb 2019 01:35 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
दरवाजा और मोबाइल बंद करके हुई सफाई व्यवस्था की बैठक
बरेली। शाम पांच बजे दफ्तर बंद हुआ तो नगर निगम का मेन गेट बंद कराकर नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने सफाई व्यवस्था की बैठक बुला ली। सभाकक्ष में हुई मीटिंग में उन्होंने सफाई नायकों के जमकर पेंच कसे। सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए औचक निरीक्षण की बात कही और गड़बड़ी पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गंदगी को शहर की सबसे बड़ी समस्या बता चुके नगर आयुक्त ने बुधवार शाम छह बजे नगर निगम सभाकक्ष में सभी 80 सफाई नायक, स्वास्थ्य निरीक्षक, सफाई निरीक्षक समेत सफाई विभाग के पूरे अमले की बैठक बुलाई। सबसे पहले तो नगर आयुक्त ने सबके मोबाइल बंद करा दिए। इसके बाद पेंच कसना शुरू किए। शहर की सफाई व्यवस्था हर हाल में सुधारने के निर्देश देते हुए कहा कि जनता और मेरी अपेक्षाएं हर हाल में पूरी करो। बोले- सुबह सात से 11 बजे तक सफाई करो, दो बजे तक चेकिंग करके कोई कमी रह जाए तो उसे पूरा करो। इसके बाद एक टीम औचक निरीक्षण करेगी। अगर कहीं गंदगी मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी। इस दौरान प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी संजीव प्रधान समेत निगम के अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed