फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   निदा के खिलाफ रिपोर्ट की अर्जी खारिज

निदा के खिलाफ रिपोर्ट की अर्जी खारिज

Wed, 14 Nov 2018 12:14 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
निदा के खिलाफ रिपोर्ट की अर्जी खारिज
पत्नी की ओर से लिखाया गए मुकदमों में फैसला कराने की बात कहकर निदा खान के खिलाफ 5 लाख रूपए ऐंठने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर सुर्खा चौक के रहने वाले वसीम हुसैन ने कोर्ट में अर्जी देकर कहा कि उसकी पत्नी शबीना बेगम ने उसके खिलाफ महिला थाना पर मुकदमा लिखाया जिसपर हाई कोर्ट ने रोक लगाई और मामला मीडिएशन सेंटर भेजने को कहा। उसकी पत्नी ने कई और मुकदमे उसके खिलाफ दायर कराए। अपने आप को आला हजरत खानदान की बहु बताने वाली निदा खान ने इन मुकदमों में फैसला कराने के नाम पर 12 दिसंबर 17 को उसके घर आकर 3 लाख पचास हजार रूपए उससे ले लिए और कहा कि पांच लाख में फैसला करा दुंगी। अर्जी मे आगे कहा 20 अप्रैल 18 को निदा खान उसके घर से बाकी बचा डेढ़ लाख रूपया भी ले गई और कहा जून तक तुम्हारा फैसला हो जाएगा। जून निकलने के बाद वह 2 जुलाई को निदा के घर गया जहां पर निदा, उसका भाई ,पिता व कई और लोग मिले। निदा खान ने उससे गली गलौच करके उसे भगा दिया और उसके पैसे वापस नहीं दिए।
विज्ञापन

निदा खान के वकील हुमैर खान ने बताया कि कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि वसीम की ओर से 5 लाख रूपए देने का कोई भी ठोस प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया। न ही आवेदक कोई ऐसा सुबूत प्रस्तुत कर पाया जिससे यह पता चले कि उसके और निदा खान के इतने वैश्वासिक और घनिष्ठ सबंध थे कि जिसके आधार पर उसने पैसा दिया हो। कोर्ट ने अर्जी को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed