फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   10 years imprisonment to father who tried to murder his son in Bareilly

Bareilly: बेटे की हत्या की कोशिश करने वाले पिता को 10 साल की कैद, फोन के लिए पेट में घोंपा था चाकू

Tue, 27 Feb 2024 02:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Feb 2024 02:15 PM IST
सार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में मोबाइल फोन को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने बेटे के पेट में चाकू घोंप दिया था। उसकी आंतें बाहर निकल आईं। वह कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहा था, तब उसकी जान बच सकी थी। इस मामले में दोषी पिता को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन
10 years imprisonment to father who tried to murder his son in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में चाकू से हमला कर बेटे की हत्या की कोशिश करने के दोषी पिता को अपर सत्र न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर की अदालत ने सोमवार को दस साल कैद की सजा सुनाई है। फरीदपुर थाना क्षेत्र के ऊंचा मोहल्ले की निर्मला ने लिखाई गई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने दो बेटों योगेश व राहुल के साथ मेहनत-मजदूरी कर गुजारा करती है। उनका पति मुरारी लाल शराबी व्यक्ति है। वह खुद कुछ नहीं कमाता है, उल्टा बेटों के पैसे छीन लेता है। तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देता है।

विज्ञापन


दो जून 2021 को सुबह 11 बजे मुरारी लाल शराब के नशे में आया और बेटे योगेश का मोबाइल फोन चुपके से उठा लिया। योगेश ने मोबाइल फोन वापस करने के लिए कहा तो मुरारी लाल ने पास में पड़ा चाकू उठाकर उस पर हमला कर दिया। चाकू पेट में लगने से योगेश की आंतें बाहर निकल आईं। वह कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहा था। तब उसकी जान बच सकी है। इसके बाद मुरारी वहां से भाग गया। अभियुक्त के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया गया। अभियोजन की ओर से छह गवाह पेश किए गए। कोर्ट ने मुरारी लाल को दोषी ठहराते हुए दस साल कैद व 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माने की आधी रकम योगेश को दी जाएगी।

विज्ञापन

नशीला पाउडर रखने पर दस साल की कैद
नशीला पाउडर रखने के दोषी को अदालत ने दस साल कैद की सजा सुनाई है। आंवला पुलिस ने 16 मई 2016 को अभियुक्त दिनेश चौहान को पुरैना तिराहे से 135 ग्राम अल्प्राजोलाम पाउडर के साथ गिरफ्तार किया था। सरकारी वकील अमित बिसारिया ने मामले में चार गवाह पेश किए। कोर्ट ने दिनेश को दोषी ठहराते हुए दस साल की कैद व एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed