फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   water logging

शहर से लेकर नगर पंचायतों तक उफनाए नाले, घरों में घुसा पानी

Tue, 11 Oct 2022 01:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
water logging
बाराबंकी। बरसात से गांव ही नहीं शहर व नगर पंचायतों में भीषण समस्याएं पैदा हो गई है। नाले-नालियां उफनाने से सड़कें तालाब बन गईं तो 100 से अधिक घरों में पानी भर गया। आधा दर्जन स्थानों पर जर्जर मकानों के हिस्से भरभरा कर गिर पड़े। शहर के कई मोहल्लों में बाढ़ जैसे हालात हैं। आवागमन ठप है।
विज्ञापन

शहर में सबसे अधिक मुसीबत दशहराबाग खलरिया, मकदूमपुर, बाल विहार कॉलोनी, कमरियाबाग नई बस्ती, अभयनगर न लखपेड़ाबाग के अंतिम हिस्से में हैं। इन मोहल्लों की अधिकतर सड़कों व गलियों में पानी भर गया। नालियां लापता हो गईं। 50 से अधिक घरों में पानी भर गया। शहर से गुजरे अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर भी नाका सतरिख, पैसार, पल्हरी आदि के पास जलजमाव हो गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत सतरिख में मुख्य सड़क के दोनों ओर पानी भरा तो दुकानों में घुस गया। देवा रोड की ओर मोहननगर में सड़क डूब गईं। दरियाबाद नगर पंचायत के मिरदही, अजीमनगर व मौलवीगंज में चारों ओर पानी ही पानी दिख रहा है। लोग घरों में कैद है। करीब 20 घरों में पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलहरा में एक पक्की दीवार गिर गई तो पूूरी नगर पंचायत में भीषण जलजमाव हो गया। वार्ड एक के करीब 15 घरों में पानी घुस गया। सिद्धौर के पूरे लंबौवा वार्ड में सड़कों व घरों के बाहर के हिस्से पानी में डूब गए हैं। दो दर्जन मकानों में भी पानी घुस गया। अलियाबाद के कटरा मोहल्ले में एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया।

मसौली की ग्राम पंचायत बड़ागांव में फरहद, अजीज , अजय कुमार, सतीश कुमार, मनोज गुप्ता, जयप्रकाश, रामस्वरूप के कच्चे तथा छप्पर व पन्नी से बने आशियाने क्षतिग्रस्त हो गए। बिंदौरा के पास बड़ी नहर के पुल के आगे गड्ढा हो गया। कोठी के टेडवा गांव में नागेश्वर नाथ का कच्चा मकान धराशायी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed