फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   voter list

बीएलओ घर-घर देंगे दस्तक, मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरु

Tue, 02 Nov 2021 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
voter list
बाराबंकी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सोमवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू हुआ। डीएम ने शहर के मुंशी रघुनंदन प्रसाद पटेल महाविद्यालय से मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। छात्राओं ने नाटक और गीतों के माध्यम से जागरूकता भरे कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

वहीं जिले के सभी तहसीलों पर एसडीएम और तहसीलदार ने मतदाता सूची का प्रकाशन कराया। एक माह तक चलने वाले इस अभियान के तहत बीएलओ घर-घर जाकर लोगों से आवेदन लेंगे और मतदाता सूची संबंधित कार्य कराएंगे।
विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण की शुरुआत डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने चलो साथियों चलो रे बंधु, मतदाता सूची में नाम बढ़ाना है... जागरूकता गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लोक गायिका पूजा पांडेय ने म्यूजिकल धुन पर वोट है अधिकार हमारा मतदाता तुम अब जागो... लोक गीत गाकर छात्राओं को मतदाता बनने के प्रति जागरूक किया। इससे पहले छात्राओं ने नाटक प्रस्तुत सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान डीएम ने कहा कि जो छात्राएं एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की हो रही हैं वह अपना नाम बूथ पर या ऑनलाइन प्रक्रिया से शामिल कराएं। जो सूची आज प्रकाशित हुई है उसमें अपने परिवार के सदस्यों का नाम जरूर देख लें। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सारंग ने किया।
वहीं फतेहपुर के एनआईसी में एसडीएम डॉ. सचिन वर्मा और तहसीलदार राहुल सिंह तो जीआईसी हैदरगढ़ में एसडीएम शालिनी प्रभाकर ने मतदाता सूची का प्रकाशन किया। जीआईसी सिरौलीगौसपुर में तहसीलदार शशि कुमार त्रिपाठी ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जबकि क्षेत्र के सीता देवी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसी तरह रामसनेहीघाट तहसील में भी कार्यक्रम हुआ। शहर के पटेल महाविद्यालय में हुए कार्यक्रम में एसडीएम सुमित यादव, उमाशंकर वर्मा, दिनेश वैश्य, प्राचार्या ऊषा चौधरी समेत कई शिक्षिकाएं और छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed