Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Sati put Rama to the test; Shiva renounced her.

Barabanki News: सती ने ली राम की परीक्षा, शिव ने किया त्याग

Fri, 20 Nov 2026 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 20 Nov 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Sati put Rama to the test; Shiva renounced her.
घुंघटेर। निंदूरा के ताला गांव स्थित माता काली मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को भागवत कथा के दूसरे दिन उज्जैन महाकालेश्वर से आए अभिषेक दीक्षित शास्त्री ने कथा सुनाई। उन्होंने शिव-सती प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि एक बार भगवान शिव और माता सती ने श्रीराम को सीता के वियोग में देखा। शिव ने श्रीराम को परब्रह्म मानकर प्रणाम किया, लेकिन सती को उनके देवत्व पर संदेह हुआ। उन्होंने राम की परीक्षा लेने के लिए सीता का रूप धारण कर लिया। श्रीराम ने उन्हें पहचानकर शिव के बारे में पूछा। अपनी भूल का एहसास होने पर सती लज्जित हुईं। इसके बाद शिव ने उनका त्याग कर दिया। बाद में सती ने दक्ष के यज्ञ में अपने शरीर का त्याग कर दिया। आयोजन में भगवती सिंह, अच्छे लाल चौहान, बजरंगी श्रीराम, माता प्रसाद और मुकेश सिंह शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article