फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Tractor in the house, challaned for not wearing helmet

Barabanki News: ट्रैक्टर घर में, चालान हुआ बिना हेलमेट का

Sat, 09 May 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 09 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Tractor in the house, challaned for not wearing helmet
सिद्धौर। कोठी थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बृहस्पतिवार शाम एक महिला के घर पर खड़े ट्रैक्टर का बिना हेलमेट वाहन चलाने के आरोप में चालान कर दिया गया। मोबाइल पर चालान का संदेश पहुंचते ही परिवार के लोग हैरान रह गए। अजौवा निवासी परमावती का ट्रैक्टर यूपी 41 एजे 5916 कई दिनों से घर पर खड़ा है। बृहस्पतिवार रात आठ बजे ट्रैक्टर मालिक के मोबाइल पर 1000 रुपये के चालान का संदेश आया। चालान में कारण बिना हेलमेट वाहन चलाना बताया गया था। यह देखकर परमावती के पौत्र देवकीनंदन दंग रह गए। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

देवकीनंदन ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर को दोपहिया वाहन दिखाकर गलत तरीके से चालान किया गया है। सीओ हैदरगढ़ समीर सिंह ने कहा कि ट्रैक्टर को बाइक दिखाकर चालान करना गलत है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed