फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Ego shattered; the universe measured in three strides.

Barabanki News: अहंकार चूर, तीन पग में नापा ब्रह्मांड

Wed, 09 Sep 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 09 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Ego shattered; the universe measured in three strides.
कोटवाधाम। कस्बे के बसंता फूफू मैदान में आयोजित श्रीराम कथा में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। इस मौके पर नैमिषधाम से पधारे कथा व्यास द्वारिकानंद महाराज ने भगवान के वामन अवतार का मनमोहक वर्णन किया। इस पावन प्रसंग को सुनकर पूरा पंडाल भक्ति-भाव से सराबोर हो गया। कथा व्यास ने बताया कि राजा बलि का अहंकार चूर करने के लिए भगवान ने वामन स्वरूप लेकर तीन पग में पूरा ब्रह्मांड नापा था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बालक रूप में वामन देव, बलि के यज्ञ में पहुंचे और केवल तीन पग भूमि दान में मांगी। अपने बल और दानवीरता के अहंकार में चूर बलि ने तुंरत तीन पग भूमि देने का वचन दे दिया। गुरु शुक्राचार्य के चेतावनी देने पर भी बलि अपने वचन से पीछे नहीं हटे। तत्पश्चात वामन देव ने विराट रूप धरकर पहले पग में पूरी धरती और दूसरे में आकाश नाप लिया।
विज्ञापन

तीसरे पग के लिए स्थान न बचने पर बलि ने अपना सिर प्रभु के चरणों में समर्पित कर दिया। भगवान ने बलि के अहंकार का दमन कर उसे अपना परम भक्त बना लिया। कथा में केदारनाथ , त्रिवेणी ा, पूर्णमासी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed