{"_id":"6aee2c7ce35a5453e503985c","slug":"three-dead-eight-critically-injured-in-road-accidents-barabanki-news-c-315-1-brp1006-183863-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, आठ गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, आठ गंभीर
Sat, 07 Nov 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
लवकुश (फाइल फोटो)
बाराबंकी। त्योहार के मौके पर सड़कों पर बढ़ी भीड़ के कारण अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में महिला व दो युवकों की मौत हो गईं। आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्रवाई शुरू की है।
लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर लोनी कटरा में बृहस्पतिवार रात दहिला मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक ही बाइक पर सवार भितरी गांव के निवासी लवलेश (26), शिवप्रसाद (35) और रामकेवल (34) घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने लवलेश को मृत घोषित कर दिया।
शिवप्रसाद की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार तीनों लखनऊ से मजदूरी करके घर लौट रहे थे। हेलमेट न लगाने के कारण लवलेश के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी जान चली गई। लवलेश अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बेटों को छोड़ गया है।
विज्ञापन
बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर रामनगर के साधारणपुर गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात ओवरटेक करने के प्रयास में कार आगे चल रहे बोरिंग मशीन लदे ट्रक में पीछे से घुस गई। थी। हादसे में सात लोग घायल हुए थे।
घायलों में शामिल सीतापुर के तंबौर निवासी चंदा (35) की देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है जबकि चालक भाग गया है। उधर देवा-चिनहट मार्ग पर माती के मुरादाबाद गांव के निकट बृहस्पतिवार देर रात चिनहट की तरफ जा रहे डीसीएम वाहन की चपेट में आकर
फतेहपुर के सिहाली गांव निवासी अरुण कुमार (30) गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे पड़ा रहा। चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया। सुबह पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा जहां मौत हो गई। दोपहर बाद उनकी पहचान होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार अरुण बेलहरा नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग से सफाईकर्मी के पद पर तैनात था। वह पैदल ही कहीं जा रहा था। एएसपी उत्तरी विवेक तिवारी ने बताया कि पुलिस हादसों के कारणों की जांच कर रही है।
..........................................
दो स्थानों पर बाइकों में भिड़ंत, चार लोग गंभीर
सिरौलीगौसपुर। बदोसराय-सफदरगंज मार्ग पर दरिगापुर चौराहे के पास शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में तुलीपुर गांव निवासी बबलू (26) गंभीर घायल हो गए। उन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे सिर में गंभीर चोट आई हैं। दूसरी बाइक का चालक मौके से भाग गया। सीओ गरिमा पंत ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फतेहपुर इलाके में फतेहपुर-बेलहरा मार्ग पर खेरिया गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में सीतापुर के थानगांव के चकदहा निवासी कर्मवीर चौहान (30) का पैर कट गया जबकि व दूसरी बाइक पर सवार मोहम्मदपुर के टांडा गांव निवासी मुमताज (35) और मजहरूल (50) घायल हो गए। सीओ शक्ति सिंह ने बताया कि कर्मवीर और मुमताज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
.................................
डंपर की टक्कर से हाफ डाला क्षतिग्रस्त, फंसा रहा चालक
मसौली। बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर नयागांव के निकट बृहस्पतिवार देर रात तेज रफ्तार डंपर और हाफ डाला माल वाहन में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाफ डाला क्षतिग्रस्त हो गया और लखनऊ निवासी चालक आदिल (35) उसी के अंदर फंस गया। हालांकि, करीब एक घंटे तक उन्होंने हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए काफी मशक्कत के बाद खुद को वाहन से बाहर निकाल लिया। एसएचओ छोटेलाल के अनुसार पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। डंपर लेकर चालक चला गया जिसकी तलाश की जा रही है।
.......................................
खेत में पलट गया ट्रैक्टर, चालक गंभीर
सिद्धौर। बिंदियामऊ-सिद्धौर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खेत में पलट गया। ट्रैक्टर के चारों पहिए ऊपर हो गए। हादसे में बिंदियामऊ गांव के चालक असद (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे सीएचसी सिद्धौर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।