फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The group's red curd created a distinct identity in the market

Barabanki News: समूह के लाल दही ने बाजार में बनाई अलग पहचान

Sun, 15 Jun 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 15 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The group's red curd created a distinct identity in the market
देवा (बाराबंकी)। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत समूह से जुड़कर रंजना यादव ने डेयरी बाजार में अपना हाथ अजमाने की ठानी। मेहनत व गुणवत्ता के दम पर उन्होंने समूह द्वारा तैयार किए जाने वाले लाल दही को डेयरी बाजार में एक अलग पहचान दिलाई। लाल दही के साथ ही दूध व मावा की बिक्री कर समूह की महिलाएं अब हर माह अच्छी आमदनी कर परिवार के खर्च में हाथ बंटा रही हैं।
विज्ञापन

समूह से जुड़े डेयरी उत्पादों की बाजार में बढ़ती मांग ने अन्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बन डेयरी उद्योग से जुड़ने के लिए प्रेरित भी किया है। बीडीओ देवा डॉ. नेहा शर्मा समूह की महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित भी कर रही हैं। देवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत महरौड़ में जय गुरुदेव स्वयं सहायता समूह अध्यक्ष रंजन यादव के नेतृत्व में राजकुमारी आदि महिलाएं इस डेयरी समूह का संचालन कर रही है।
विज्ञापन

इसके संचालन के लिए बीडीओ ने समूह को 1.10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दिलाई है। रंजना यादव ने इस धनराशि से डेयरी उत्पादों को बनाने व बेचने के कार्य को बढ़ावा दिया। इस राशि से समूह के लिए गाय खरीदने के साथ ही अन्य पशुपालकों से भी दूध खरीदकर उससे लाल दही व मावा बनाना शुरू किया किया गया। बाजार में पकड़ बनाने के लिए दूध भी पैकिंग कर बेचा जाने लगा है। मेहनत के दम पर समूह की महिलाएं मौजूदा समय में डेयरी उत्पादों की बिक्री से सालाना दो लाख रुपये से ज्यादा का मुनाफा कमा रही हैं। इसे मेहनत व हिस्सेदारी के अनुसार बांट लिया जाता है। बीडीओ देवा डॉ. नेहा शर्मा ने बताया कि समूह के डेयरी प्रोडक्ट बाजार में मशहूर होने से समूह से जुड़ी महिलाएं लखपति दीदी के लक्ष्य को प्राप्त कर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed