{"_id":"618ebea052c8a70f9b7fbc0b","slug":"sport-barabanki-news-lko6041667117","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीरंदाजी में पहले दिन 280 ने साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीरंदाजी में पहले दिन 280 ने साधा निशाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। राष्ट्रीय तीरंदाजी इंडोर प्रतियोगिता के पहले दिन ग्राम्यांचल महाविद्यालय पहुंचे 280 प्रतिभागियों ने निशाना साधा। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 16 राज्यों से अलग-अलग आयु वर्ग के आठ सौ बालक-बालिका व युवा प्रतिभाग कर रहे हैं।
ग्राम्यांचल महाविद्यालय के ऑडीटोरियम में शुक्रवार को इंडोर फील्ड ऑर्चरी एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अनिमेश व अर्पिता ने कथक नृत्य प्रस्तुत किया। दोनों के नृत्य व गायन की सभी ने सराहना की।
राष्ट्रगान व भारत माता की जय के उद्घोष के साथ प्रतियोगिता शुरू हुई। धनुष से स्पॉट पर सटीक निशाना साधने पर महाराष्ट्र अंडर 10 टीम के धनुष नायर, उत्तर प्रदेश सीनियर से अमित तोमर, महिला में अंडर 17 ग्रुप यूपी की शांभवी तिवारी, कर्नाटका सीनियर टीम की कीर्ति, आंध्र प्रदेश से श्रीनिवासन, पंजाब के करन विश्नोई सहित कई खिलाड़ियों की काफी सराहना हुई।
विज्ञापन
पहले दिन कई राउंड में अलग-अलग आयु वर्ग से 280 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, उत्तराखंड, तमिलनाडु, केरल, छत्तीसगढ़, बिहार, उड़ीसा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, गोवा और उत्तर प्रदेश के करीब 800 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
फील्ड ऑर्चरी एसोसिएशन इंडिया के जनरल सेक्रेटरी सुभाषचंद्र नायर, उपाध्यक्ष सीताराम, प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ अवस्थी, ग्राम्यांचल की मुखिया प्रेमा अवस्थी, प्रबंधक राजेश सिंह, सुप्रिया अवस्थी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर दिव्यांशु गर्ग, अर्चिता त्रिवेदी, देवेंद्र वैश्य आदि मौजूद रहे।
बच्चों को खूब भा रही यूपी की संस्कृति और आबोहवा
अलग-अलग राज्यों से पहुंचे बच्चों को यूपी की संस्कृति व यहां की आबोहवा खूब भा रही है। महाराष्ट्र की आर्या शुक्ला ने कहा कि बच्चों को गेम जरूर खेलना चाहिए। तीरंदाजी में एकाग्रता बहुत जरूरी है और यही पढ़ाई के लिए भी काम आता है।
पंजाब की मुस्कान ने कहा कि यूपी आकर बहुत अच्छा लगा है। महाराष्ट्र के हर्षल पाटिल ने कहा कि धनुर्धर बनकर अपने राज्य व देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करना चाहता हूं। पंजाब की प्रिया ने कहा कि तीन दिन की प्रतियोगिता में कई राज्यों से आए बच्चों से मिलकर वहां के बारे में जानने को मिल रहा है।